उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

कांवड़ यात्रा-2026: प्रशासन ने व्यापारियों और सेवा संगठनों से मांगे सुझाव, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेठ ने की अहम बैठक,, दोपहिया वाहनों के लिए विशेष पास, नए पुल के संचालन और पिरान कलियर नहर की सफाई की उठी मांग,, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भरोसा दिलाया—जनहित के सुझावों पर होगा सकारात्मक निर्णय,,

बैठक में अरविंद कश्यप, नरेश यादव, धीर सिंह, रामगोपाल कंसल, प्रदीप गोयल, अमित अग्रवाल, भारत कपूर, शशिकांत, अरुण कोहली, अंकुर मिनोचा, ध्रुव गुप्ता, सुमित आहूजा सहित व्यापार मंडल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर अपने सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।

कांवड़ यात्रा-2026: प्रशासन ने व्यापारियों और सेवा संगठनों से मांगे सुझाव, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेठ ने की अहम बैठक,,

दोपहिया वाहनों के लिए विशेष पास, नए पुल के संचालन और पिरान कलियर नहर की सफाई की उठी मांग,,

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भरोसा दिलाया—जनहित के सुझावों पर होगा सकारात्मक निर्णय,,

हरिद्वार, 20 जुलाई 2026। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रुड़की में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेठ की अध्यक्षता में व्यापार मंडल एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, सेवा कार्यों की व्यवस्था और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यात्रा के दौरान शहर में बढ़ने वाले यातायात दबाव का मुद्दा उठाते हुए स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों की सुविधा के लिए दोपहिया वाहनों हेतु विशेष अनुमति पास जारी करने की मांग रखी। उनका कहना था कि इससे आवश्यक कार्यों के लिए लोगों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।

इसके अलावा पिरान कलियर क्षेत्र की नहर की समयबद्ध सफाई तथा नेहरू स्टेडियम के समीप निर्मित नए पुल को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले चालू करने का सुझाव भी दिया गया। प्रतिनिधियों का मानना था कि इससे शहर में यातायात का दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी।बैठक में समर्पण, कांवड़ सेवा दल सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सेवा कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था केवल कुछ घंटों के लिए जल, फल, शरबत या भोजन वितरण जैसी सेवा करना चाहती है तो उसके लिए अनुमति प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग कांवड़ियों की सेवा में योगदान दे सकें।

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेठ ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे। जनहित से जुड़े व्यवहारिक सुझावों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन की सफलता प्रशासन, व्यापार मंडल, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों के साझा सहयोग से ही संभव है। बेहतर समन्वय और सहभागिता के माध्यम से इस वर्ष की कांवड़ यात्रा को और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जाएगा।

बैठक में अरविंद कश्यप, नरेश यादव, धीर सिंह, रामगोपाल कंसल, प्रदीप गोयल, अमित अग्रवाल, भारत कपूर, शशिकांत, अरुण कोहली, अंकुर मिनोचा, ध्रुव गुप्ता, सुमित आहूजा सहित व्यापार मंडल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर अपने सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।

Related Articles

Back to top button