हरिद्वार मे कातिल की फरारी का हुआ अंत, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर पहुंचा सलाखों के पीछे,, रोड़ीबेलवाला हत्याकांड का आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; दूसरा साथी फरार!,, गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर की फायरिंग, पूरे जिले में फरार आरोपी की तलाश तेज

हरिद्वार मे कातिल की फरारी का हुआ अंत, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर पहुंचा सलाखों के पीछे,,
रोड़ीबेलवाला हत्याकांड का आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; दूसरा साथी फरार!,,
गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर की फायरिंग, पूरे जिले में फरार आरोपी की तलाश तेज
हरिद्वार। बहुचर्चित रोड़ीबेलवाला महिला हत्याकांड के फरार आरोपी की तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घेराबंदी के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस के मुताबिक, रोड़ीबेलवाला महिला हत्याकांड के आरोपियों की तलाश कई दिनों से की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मुठभेड़ के बाद मौके से अवैध हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की पूरी साजिश और फरार साथी के बारे में अहम जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों, जंगल क्षेत्रों और जिले से बाहर जाने वाले मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। कानून से भागने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



