हरिद्वार में भीड़ का कानून! युवती से मिलने पहुंचे युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर की बर्बर पिटाई,, 10–12 लोगों पर घर में घुसकर हमला, जान से मारने की धमकी देने का आरोप, कनखल पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,, वायरल वीडियो से मची सनसनी, पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी, किसी को नहीं मिलेगी राहत,,

हरिद्वार में भीड़ का कानून! युवती से मिलने पहुंचे युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर की बर्बर पिटाई,,
10–12 लोगों पर घर में घुसकर हमला, जान से मारने की धमकी देने का आरोप, कनखल पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,,
वायरल वीडियो से मची सनसनी, पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी, किसी को नहीं मिलेगी राहत,,
इन्तजार रजा, हरिद्वार.. हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में भीड़ की बर्बरता का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था और मानवता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक अपनी परिचित युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान 10 से 12 लोग वहां आ धमके और युवक के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने न सिर्फ युवक को पीटा, बल्कि उसके गले में कुत्ते का पट्टा पहनाकर उसे अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
घटना का वायरल वीडियो अब पुलिस जांच का अहम आधार बन गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि मारपीट और अपमानजनक कृत्य में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। यदि किसी प्रकार का विवाद हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है और वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



