उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

कांवड़ मेला और कलियर उर्स से पहले पुलिस का सघन सत्यापन अभियान शुरू,, संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी जायरीनों और किरायेदारों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर,, कोतवाली कलियर पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया अभियान, पहचान और गतिविधियों का किया सत्यापन,,

कांवड़ मेला और कलियर उर्स से पहले पुलिस का सघन सत्यापन अभियान शुरू,,

संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी जायरीनों और किरायेदारों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर,,

कोतवाली कलियर पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया अभियान, पहचान और गतिविधियों का किया सत्यापन,,

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 एवं कलियर उर्स मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली कलियर पुलिस ने क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है।रविवार 19 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों, किरायेदारों तथा बाहर से आने वाले जायरीनों का सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस ने उनकी पहचान, निवास संबंधी जानकारी और गतिविधियों का सत्यापन करते हुए आवश्यक विवरण एकत्र किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ मेला और कलियर उर्स के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जायरीन क्षेत्र में पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।कोतवाली कलियर पुलिस ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या बिना सत्यापन के कोई बाहरी व्यक्ति निवास कर रहा हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button