अपराधअलर्टउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिगिरफ्तारी

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘रईसजादों’ का सड़क पर तांडव! हॉर्न बजाने की मामूली बात पर मचाया हुड़दंग, पुलिस ने 5 युवकों को दबोचा,, “बीच हाईवे पर गाली-गलौज और हंगामे से थमी रफ्तार” — चमारीखेड़ा चौकी के पास सड़क बनी अखाड़ा, राहगीरों और यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी,, “पुलिस की घेराबंदी पड़ते ही निकल गई सारी हेकड़ी” — दिल्ली के युवक पुलिस के सामने हाथ जोड़कर बोले, ‘साहब गलती हो गई, अब दोबारा ऐसा नहीं करेंगे’,,

इन्तजार रजा हरिद्वार- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘रईसजादों’ का सड़क पर तांडव! हॉर्न बजाने की मामूली बात पर मचाया हुड़दंग, पुलिस ने 5 युवकों को दबोचा,,

“बीच हाईवे पर गाली-गलौज और हंगामे से थमी रफ्तार” — चमारीखेड़ा चौकी के पास सड़क बनी अखाड़ा, राहगीरों और यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी,,

“पुलिस की घेराबंदी पड़ते ही निकल गई सारी हेकड़ी” — दिल्ली के युवक पुलिस के सामने हाथ जोड़कर बोले, ‘साहब गलती हो गई, अब दोबारा ऐसा नहीं करेंगे’,,

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने मामूली विवाद को सड़क पर शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि बीच हाईवे पर हंगामा, गाली-गलौज और हुड़दंग शुरू हो गया। घटना चमारीखेड़ा पुलिस चौकी के नजदीक की बताई जा रही है, जहां अचानक हुए इस घटनाक्रम से राहगीरों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर कुछ युवक खुलेआम शोर-शराबा और अभद्र व्यवहार करते नजर आए। हाईवे से गुजर रहे लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए। कई वाहन चालकों ने इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना फतेहपुर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने बिना समय गंवाए सड़क पर उत्पात मचा रहे पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि गिरफ्तार किए गए युवक दिल्ली के रहने वाले हैं और कथित तौर पर खुद को काफी प्रभावशाली दिखाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों की पहचान न्यू अशोक विहार निवासी रिवज, देव, रोहित, कृष्णा नगर निवासी गुरूनन्द तिवारी और न्यू अशोक नगर निवासी निखिल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार, जो युवक कुछ देर पहले तक सड़क पर दबंगई दिखा रहे थे, पुलिस की गिरफ्त में आते ही उनका पूरा अंदाज बदल गया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान सभी युवक पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उनसे बड़ी गलती हो गई और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करेंगे।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शेषपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार की टीम की भूमिका अहम रही। पुलिस ने सभी आरोपियों का कागजी चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि हाईवे पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ या सड़क पर हुड़दंग अब भारी पड़ सकता है। सहारनपुर पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि सड़क को ताकत दिखाने का मंच समझने वालों के लिए अब सीधे कानून का डंडा तैयार खड़ा है।

Related Articles

Back to top button