उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरेला पर्व पर केएल डीएवी पीजी कॉलेज रुड़की में पूर्व छात्र संगठन ने किया वृक्षारोपण,, बी.एड. पूर्व छात्र अध्यापक संगठन ने लगाए फलदार एवं छायादार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,,

हरेला पर्व पर केएल डीएवी पीजी कॉलेज रुड़की में पूर्व छात्र संगठन ने किया वृक्षारोपण,,

बी.एड. पूर्व छात्र अध्यापक संगठन ने लगाए फलदार एवं छायादार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,,

रुड़की। हरेला पर्व पखवाड़े के अवसर पर शनिवार, 19 जुलाई 2027 को बी.एड. पूर्व छात्र अध्यापक संगठन, केएल डीएवी पीजी कॉलेज रुड़की की एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष राजेश सैनी, सचिव डॉ. नीलम, संयुक्त सचिव सगीर अहमद, कोषाध्यक्ष राजीव कपिल, सदस्य अनुराग दत्त, गणेश कुड़ियाल, प्रमोद कुमार सहित अन्य पूर्व छात्र एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button