हरिद्वार में वारंटियों पर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’! रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश से मचा हड़कंप, पेशी से बच रहे 4 आरोपी दबोचे गए,, “अब फरारी नहीं चलेगी” — एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी की टीम का एक्शन, अदालत से बच रहे वारंटियों के घरों तक पहुंची पुलिस,, “छिपते रहे, लेकिन बच नहीं पाए” — रानीपुर पुलिस की लगातार छापेमारी से अपराधियों में खौफ, पकड़े गए सभी वारंटियों को अदालत में किया जा रहा पेश,,

हरिद्वार में वारंटियों पर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’! रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश से मचा हड़कंप, पेशी से बच रहे 4 आरोपी दबोचे गए,,
“अब फरारी नहीं चलेगी” — एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी की टीम का एक्शन, अदालत से बच रहे वारंटियों के घरों तक पहुंची पुलिस,,
“छिपते रहे, लेकिन बच नहीं पाए” — रानीपुर पुलिस की लगातार छापेमारी से अपराधियों में खौफ, पकड़े गए सभी वारंटियों को अदालत में किया जा रहा पेश,,
हरिद्वार: जनपद में अपराधियों और न्यायालय से बच रहे वारंटियों के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान ने अब और तेजी पकड़ ली है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार फरार आरोपियों और न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट वाले व्यक्तियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने में सफलता हासिल की है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम बीते कई दिनों से न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस टीम ने 26 मई 2026 को अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर उन लोगों की तलाश शुरू की जो अदालत में पेश होने से बच रहे थे और लंबे समय से पुलिस की निगाहों में थे।
पुलिस कार्रवाई के दौरान टीम ने घरों पर छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद उन लोगों में भी बेचैनी बढ़ गई है जो अदालत के आदेशों को नजरअंदाज कर रहे हैं।पकड़े गए वारंटियों में विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर निवासी सोनू पुत्र वीर सिंह शामिल है, जो मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी से जुड़े मामले में वांछित था। इसके अलावा रावली महदूद निवासी आकाश पुत्र विनोद को चोरी और अन्य धाराओं से जुड़े प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सेक्टर-5 बीएचईएल निवासी राम प्रवेश पुत्र केदार नाथ सिंह को भी गिरफ्तार किया, जिनके खिलाफ मारपीट और धमकी देने से संबंधित मामला दर्ज था। वहीं सलेमपुर महदूद निवासी सोनू उर्फ सुमित पुत्र मंगत भी पुलिस की गिरफ्त में आया, जिसके खिलाफ महिला से जुड़े गंभीर आरोपों सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।
इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल सहित पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” केवल एक अभियान नहीं बल्कि अपराध और कानून से भागने वालों के खिलाफ लगातार चलने वाली कार्रवाई है। पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि अदालत के आदेशों की अनदेखी करने वालों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं होगा।



