रुड़की में बड़ा हादसा टला! हाईटेंशन लाइन गिरने से ट्रक में लगी भीषण आग, फायर टीम ने बचाई बड़ी तबाही,, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में राजमहल होटल के पास खड़े ट्रक में अचानक भड़की आग; बिजली सप्लाई कटवाकर दमकल कर्मियों ने पाया काबू,, डीजल टैंक तक पहुंचने से पहले बुझाई गई आग, फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला विस्फोट का खतरा; कोई जनहानि नहीं हुई,,

रुड़की में बड़ा हादसा टला! हाईटेंशन लाइन गिरने से ट्रक में लगी भीषण आग, फायर टीम ने बचाई बड़ी तबाही,,
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में राजमहल होटल के पास खड़े ट्रक में अचानक भड़की आग; बिजली सप्लाई कटवाकर दमकल कर्मियों ने पाया काबू,,
डीजल टैंक तक पहुंचने से पहले बुझाई गई आग, फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला विस्फोट का खतरा; कोई जनहानि नहीं हुई,,
रुड़की में सोमवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजमहल होटल के पास खड़े एक ट्रक में हाईटेंशन बिजली लाइन गिरने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ट्रक आग की लपटों से घिर गया और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि ट्रक में आग धधक रही है और ऊपर से गिरी हाईटेंशन लाइन अभी भी सक्रिय थी, जिससे आग बुझाने में बड़ा खतरा बना हुआ था।
फायर यूनिट ने तत्काल स्थिति का आकलन करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी और बिजली विभाग से संपर्क कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। बिजली सप्लाई कटने के बाद दमकल कर्मियों ने होज पाइप बिछाकर पंपिंग शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।फायर अधिकारियों के अनुसार यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो ट्रक का डीजल टैंक फट सकता था, जिससे आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते संभावित विस्फोट और भारी नुकसान टल गया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रक को आग से नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
इस अभियान में फायर सर्विस के कर्मियों ने साहस और तत्परता का परिचय दिया। आग बुझाने की कार्रवाई में डीवीआर विपिन सिंह, एलएफएम विपिन सैनी, फायरमैन हरीश चंद्र, फायरमैन सुनील सिंह एवं फायरमैन अभिषेक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



