उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा प्रहार! पिरान कलियर में गौवंश संरक्षण अभियान के तहत पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन,, मकान की छत पर चल रही थी अवैध गौकशी, 120 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद; दो गिरफ्तार, चार आरोपी फरार,, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई, गौवंश संरक्षण कानून के तहत मुकदमा दर्ज; फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा प्रहार! पिरान कलियर में गौवंश संरक्षण अभियान के तहत पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन,,

मकान की छत पर चल रही थी अवैध गौकशी, 120 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद; दो गिरफ्तार, चार आरोपी फरार,,

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई, गौवंश संरक्षण कानून के तहत मुकदमा दर्ज; फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश

हरिद्वार, 26 जून।
जनपद हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस ने गौवंश संरक्षण अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गौकशी के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 120 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी में प्रयुक्त हथियार बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार 25 जून की शाम कोतवाली पिरान कलियर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जवांईखेड़ा गांव में एक मकान की छत पर बने कमरे में अवैध रूप से गौकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।छापेमारी के दौरान चार आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए, जबकि मौके से शहीद कुरैशी पुत्र मंजूर (50 वर्ष), निवासी जवांईखेड़ा तथा शानू कुरैशी पुत्र फतेह मोहम्मद (30 वर्ष), निवासी तेलियान मस्जिद के पास, पिरान कलियर को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने लगभग 120 किलोग्राम गौमांस, एक चापड़, दो छोटी कुल्हाड़ियां तथा एक लकड़ी का गुटका बरामद किया। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी गौकशी के मामले दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपियों भूरा पुत्र गफ्फार, फरात पुत्र धन्नू, सुहैल पुत्र शमीम तथा सादाब कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में गौवंश संरक्षण कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गौकशी और पशुओं के अवैध कटान में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुंदन सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल नीरज राणा, होमगार्ड अंकित कुमार तथा होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और सटीक सूचना पर की गई छापेमारी से अवैध गौकशी के एक बड़े ठिकाने का पर्दाफाश हुआ है।

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी गौवंश संरक्षण कानून के उल्लंघन या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराध और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button