Daily Live Uttarakhand updateअलर्टउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

रानीपुर विधानसभा को ₹6.48 करोड़ की बड़ी सौगात! 14.725 किलोमीटर लंबी 7 सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण को शासन की मंजूरी…. विधायक आदेश चौहान के प्रयासों को मिली सफलता, औरंगाबाद, रोशनाबाद, शिवालिकनगर, बीएचईएल सेक्टर-3 और सुमननगर में सुधरेगी सड़क व्यवस्था; इंटरलॉकिंग टाइल्स, नालियों और हॉटमिक्स से होगा निर्माण….

रानीपुर विधानसभा को ₹6.48 करोड़ की बड़ी सौगात! 14.725 किलोमीटर लंबी 7 सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण को शासन की मंजूरी….

विधायक आदेश चौहान के प्रयासों को मिली सफलता, औरंगाबाद, रोशनाबाद, शिवालिकनगर, बीएचईएल सेक्टर-3 और सुमननगर में सुधरेगी सड़क व्यवस्था; इंटरलॉकिंग टाइल्स, नालियों और हॉटमिक्स से होगा निर्माण….

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को बड़ी गति मिली है। क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने ₹6 करोड़ 48 लाख 65 हजार की लागत वाले सात सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के तहत कुल 14.725 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और पुनर्निर्माण किया जाएगा।

06 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार लोक निर्माण विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत इन कार्यों को मंजूरी दी गई है। इससे विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इन सात क्षेत्रों में होंगे सड़क निर्माण कार्य

स्वीकृत योजनाओं के तहत औरंगाबाद ग्राम सभा में ₹86.13 लाख से आंतरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली सहित निर्माण होगा। रोशनाबाद की विभिन्न कॉलोनियों में ₹91.75 लाख से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

शिवालिकनगर से टिहरी विस्थापित होते हुए पीएसी पेट्रोल पंप तक ₹89.75 लाख से सड़क का हॉटमिक्स द्वारा पुनर्निर्माण होगा। वहीं गैस प्लांट पेट्रोल पंप के सामने से अम्बेडकर चौक तक ₹97.96 लाख की लागत से सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

इसके अलावा शिवालिकनगर के जी और टी क्लस्टर में ₹97.96 लाख, बीएचईएल सेक्टर-3 में ₹91.53 लाख तथा सुमननगर में ₹93.57 लाख की लागत से सड़क निर्माण एवं सुधार कार्य कराए जाएंगे। सुमननगर में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नालियों का निर्माण भी शामिल है।

जनता को मिलेगी आवागमन में राहत

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। जनता की जरूरतों और लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन सात कार्यों के पूरा होने से औरंगाबाद, रोशनाबाद, शिवालिकनगर, बीएचईएल सेक्टर-3 और सुमननगर सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। इससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा।

विधायक ने विकास कार्यों को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास योजनाओं को गति मिल रही है। रानीपुर विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास का लाभ पहुंचाना उनका संकल्प है।

Related Articles

Back to top button