बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी की सौगात पर विधायक आदेश चौहान ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार…. छोटे किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के फैसले का किया स्वागत, कहा—जनहित में धामी सरकार का सराहनीय कदम

बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी की सौगात, विधायक आदेश चौहान ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार
छोटे किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के फैसले का किया स्वागत, कहा—जनहित में धामी सरकार का सराहनीय कदम
हरिद्वार। उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा छोटे किसानों और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिलों पर लगने वाले विलंब सरचार्ज से राहत देने की घोषणा का रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के किसानों और आम घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी है। सरचार्ज माफी का यह फैसला आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए राहत देने वाला है। इससे उन उपभोक्ताओं को विशेष लाभ मिलेगा, जो आर्थिक परिस्थितियों के चलते समय पर बिजली बिल जमा नहीं कर पाते और अतिरिक्त सरचार्ज का बोझ उठाने को मजबूर होते हैं।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फैसले ले रही है। छोटे किसानों को राहत देने के साथ घरेलू उपभोक्ताओं के हित में लिया गया यह निर्णय सरकार की संवेदनशील और जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है।
विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के लिए यह राहत भरा फैसला निश्चित रूप से आम परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आम जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विधायक आदेश चौहान ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस राहत भरे फैसले का स्वागत कर रही है।




