हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में देर रात एक डेयरी फार्म में गुलदार जंगल से निकलकर कुत्ते का शिकार करने के उद्देश्य से घुस गया। किन्तु कुत्तों ने भी हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का डटकर सामना किया। कुत्ते गुलदार पर इतने भारी पड़े कि गुलदार को घायल कर दिया। इस बीच शोर शराबा होता देख डेयरी फार्म के मालिक ने भी गुलदार के साथ कुत्तों की फाइट देख ली। उसने आनन फानन में कमरे का गेट बंद किया। इस तरह गुलदार कमरे में फंस गया। गुलदार कुत्तों के हमले से इतना डर गया कि वो आलमारी के ऊपर जाकर बैठ गया। गुलदार आने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की की टीम गुलदार का रेस्क्यू करने मौके पर पहुंची। वन रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि देर रात 3 बजे एक गुलदार के बहादराबाद क्षेत्र में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा गया तो गुलदार एक कमरे में बंद था। जिसके बाद गुलदार को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन चलाया गया। पहले गुलदार को दो बार ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की गई। लेकिन किसी कारणवश वह ट्रेंकुलाइज नहीं हुआ. उसके बाद डायरेक्ट पिंजरे में ही गुलदार को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि गुलदार जंगल से निकाल कर कुत्ते का शिकार करने के लिए क्षेत्र में आया था। लेकिन वह फंस गया। गुलदार को रेस्क्यू सेंटर में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।
mehfil garden
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
देवभूमि की पुलिस का देशभर में बजा डंका! अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रदान किया प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान, 25 साल की सेवा, शौर्य और समर्पण को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान पाने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…. देहरादून में ऐतिहासिक अलंकरण समारोह, केंद्रीय गृह मंत्री ने किया पुलिस परेड का निरीक्षण, CM धामी बोले- यह सम्मान हर पुलिसकर्मी के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की राष्ट्रीय मुहर; 206 शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, 26 हजार से अधिक जवानों वाली उत्तराखण्ड पुलिस के गौरवशाली इतिहास में जुड़ा नया अध्याय….
November 6, 2026
धनतेरस पर PNB का हरिद्वार को खास तोहफा! स्वच्छता अभियान को मिलेगी रफ्तार, पंजाब नेशनल बैंक ने गंगा सभा और शांतिकुंज को भेंट किए दो वाहन…… CSR के तहत बैंक की सराहनीय पहल, स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार बनाने के संकल्प को मिलेगी मजबूती; दोनों संस्थाओं ने जताया आभार….
November 6, 2026
दीपावली पर हरिद्वार वन प्रभाग हाई अलर्ट! जंगलों में आग, वन्यजीवों के शिकार और तांत्रिक गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर, विशेष टीमों का गठन, चप्पे-चप्पे पर निगरानी…. वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने कसी कमर, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई सतर्कता; डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध के निर्देश पर अलर्ट मोड में वनकर्मी, संदिग्ध गतिविधियों पर होगी कड़ी निगरानी
November 6, 2026
Check Also
Close
