अपराधअफवाहअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

ढोंगी बाबा कालनेमियों पर कलियर पुलिस की सख्त कार्यवाही,, “ऑपरेशन कालनेमी” के अन्तर्गत 20 बेहरूपी बाबा हिरासत में, SSP हरिद्वार के निर्देश पर कलियर में भी बड़ी कार्रवाई

इन्तजार रजा हरिद्वार – ढोंगी बाबा कालनेमियों पर कलियर पुलिस की सख्त कार्यवाही,,

“ऑपरेशन कालनेमी” के अन्तर्गत 20 बेहरूपी बाबा हिरासत में, SSP हरिद्वार के निर्देश पर कलियर में भी बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में धार्मिक आस्था का दुरुपयोग कर भोली-भाली जनता को भ्रमित करने वाले बेहरूपी बाबाओं पर पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेशानुसार थाना पिरान कलियर पुलिस ने रविवार को महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया।

दिनांक 24 नवंबर 2025 को पिरान कलियर थाना क्षेत्रान्तर्गत दरगाह परिसर व आसपास के इलाके में पुलिस टीम द्वारा विशेष गश्त व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा गया जो बाबा का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और चमत्कार के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे थे तथा राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर अनावश्यक भीड़ एकत्रित कर रहे थे।

ऐसी गतिविधियों के चलते जायरिनों एवं स्थानीय नागरिकों में असंतोष और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। इसे देखते हुए पिरान कलियर पुलिस ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए कुल 20 बेहरूपी बाबाओं को धारा 172(2) BNSS के अन्तर्गत हिरासत में लेकर थाने लाया गया। सभी व्यक्ति विभिन्न प्रदेशों — उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और उत्तराखण्ड — से संबंध रखते हैं।

सभी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

📌 गिरफ्तार किए गए प्रमुख बेहरुपियों में शामिल

  • अमीर अहमद निवासी मुरादाबाद (60 वर्ष)
  • मोहम्मद ईशा निवासी अजमेर (60 वर्ष)
  • समीम अंसारी निवासी दक्षिणी दिल्ली (67 वर्ष)
  • जमील निवासी फरीदाबाद (45 वर्ष)
  • नजीर अहमद निवासी अलीगढ़ (60 वर्ष)
  • मोहम्मद शौकिन निवासी कैराना (50 वर्ष)
  • अब्दुल उद्दस निवासी मालदा (65 वर्ष)
  • महाकाल बाबा निवासी बनारस (60 वर्ष)
    (शेष सभी व्यक्तियों पर भी कार्रवाई समान रूप से जारी)

👮‍♂️ पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
  • व0 उ0 नि0 बबलू चौहान
  • हे0 का0 सोनू कुमार
  • हे0 का0 रविन्द्र बालियान
  • होमगार्ड अमित कुमार
  • म0 हो0 गा0 मोहिनी एवं अन्य पुलिस बल

पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है — हरिद्वार में आस्था के नाम पर ठगी और अंधविश्वास फैलाने वालों पर अब किसी भी स्थिति में बख्शिश नहीं।

Related Articles

Back to top button