अलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमि

भीमताल में विकास का महाकुंभ,, ₹112 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास,, डेमोग्राफी व सांस्कृतिक संतुलन की रक्षा के साथ तेज़ विकास का संकल्प

इन्तजार रजा हरिद्वार**भीमताल में विकास का महाकुंभ,,

₹112 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास,,

डेमोग्राफी व सांस्कृतिक संतुलन की रक्षा के साथ तेज़ विकास का संकल्प

भीमताल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा में देवतुल्य जनता उमड़ पड़ी, जहां प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के व्यापक विकास की नई इबारत लिखते हुए ₹112 करोड़ से अधिक की 17 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मंच से सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भीमताल ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में विकास कार्यों की रफ़्तार अब और तेज़ होगी।

कार्यक्रम में घोषणा की गई कि ₹9.50 करोड़ की लागत से भीमताल–देवीधुरा सड़क का व्यापक सुधार एवं मजबूतीकरण किया जाएगा, ताकि पर्यटन, स्थानीय आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिल सके। सड़क की बेहतर कनेक्टिविटी यहां के ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति का सीधा माध्यम बनेगी।

इसी के साथ सरकार ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं—मिनी स्टेडियम, नए रोडवेज बस स्टेशन, और अग्निशमन केंद्र की स्थापना—की भी घोषणा की। मिनी स्टेडियम युवाओं को खेल के लिए बेहतर सुविधाएं देगा, अग्निशमन केंद्र आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत करेगा, जबकि नया बस स्टेशन स्थानीय जनता व पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेगा।

सरकार ने कहा कि उत्तराखंड का विकास केवल सड़क, पुल और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक विरासत, जनसांख्यिकीय संतुलन और सामाजिक ताने-बाने की सुरक्षा के साथ आगे बढ़ने का मार्ग है। मंच से यह दोहराया गया कि—
“प्रदेश की डेमोग्राफिक संरचना को असंतुलित करने का प्रयास करने वाले तत्वों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।”
सरकार ने स्पष्ट किया कि राज्य की मूल पहचान, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक संतुलन की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विकास के हर कदम में इन मूल्यों को सुरक्षित रखा जाएगा।

मुख्य वक्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार पूर्ण मनोयोग, प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, आपदा प्रबंधन और परिवहन सहित हर सेक्टर में योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। माननीय विधायक श्री राम सिंह कैरा, तथा भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट ने भी इस अवसर पर जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि बीते वर्षों में भीमताल में जितने विकास कार्य हुए हैं, वह क्षेत्र को नई दिशा देने वाले साबित होंगे।

जनसभा में उमड़ी भीड़ ने सरकार के प्रति समर्थन और भरोसे को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। मंच से हुए घोषणाओं ने जनता में उत्साह पैदा किया कि आने वाले समय में भीमताल के विकास की तस्वीर और अधिक सशक्त एवं आधुनिक होगी।

Related Articles

Back to top button