सूचना विभाग की सहायिका गीता राजपूत की माता का निधन, विभागीय अधिकारियों व पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

सूचना विभाग की सहायिका गीता राजपूत की माता का निधन, विभागीय अधिकारियों व पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार, 7 अक्टूबर। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पीआरडी सहायिका के पद पर तैनात गीता राजपूत की 78 वर्षीय माता मुन्नी चौहान का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों, विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।
बुधवार को खड़खड़ी श्मशान घाट पर मुन्नी चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र एवं सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोजनंद ने मुखाग्नि दी।
सूचना विभाग के उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल साह, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री अनिल बिष्ट सहित पत्रकारों ने दिवंगत मुन्नी चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सिटी प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों, एडवोकेट कुलदीप खंडेलवाल, राजू, राजेंद्र, सागर, परवीन कश्यप, अमर, रोहित, रेखा वाल्मीकि, बलवीर सिंह, श्याम सिंह और अजय सहित अन्य लोगों ने भी श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।



