अपराधअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमि

डीएम मयूर दीक्षित का जनता गैराज,जनता की आवाज़ पर प्रशासन का त्वरित एक्शन,, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 102 शिकायतें दर्ज,, 48 मामलों का मौके पर समाधान, शेष पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

हरिद्वार जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से निस्तारित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज जिला कार्यालय सभागार में व्यापक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 102 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 48 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया,

इन्तजार रज़ा हरिद्वार- डीएम मयूर दीक्षित का जनता गैराज,जनता की आवाज़ पर प्रशासन का त्वरित एक्शन,,
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 102 शिकायतें दर्ज,,
48 मामलों का मौके पर समाधान, शेष पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

हरिद्वार जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से निस्तारित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज जिला कार्यालय सभागार में व्यापक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 102 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 48 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।
राजस्व, भूमि विवाद, अतिक्रमण और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख

आज की जनसुनवाई में राजस्व संबंधी प्रकरण, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत, जलभराव, सड़क, आधार कार्ड, पारिवारिक विवाद एवं मनरेगा कार्यों से जुड़ी गंभीर शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से भटकाया न जाए और शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
प्रमुख शिकायतें जो जनसुनवाई में आईं सामने
जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता सुशील कुमार पुत्र स्व. नकलीराम ने अपनी कृषि खाता संख्या 0415, खसरा संख्या 82, मोजा धनौरी परगना तहसील रुड़की की पैमाइश कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
वहीं विपिन कुमार पुत्र सत्यपाल ने पीली वाला तालाब की खुदाई व सौंदर्यीकरण कार्यों में मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के नाम पर फर्जी भुगतान निकाले जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
ब्रह्मपाल सिंह, निवासी ग्राम बिशनपुर (मुस्तकम) ने खसरा संख्या 188 पर अवैध कब्जे और चकरोड को कब्जामुक्त कराने को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
भीमगोड़ा नई बस्ती निवासी विशाल कुमार ने अपनी पत्नी का आधार कार्ड बनवाने संबंधी समस्या रखी।
ग्राम धनौरी तहसील रुड़की के ग्रामीणों ने धनौरी तेलीवाला मार्ग पर जलभराव की समस्या के समाधान हेतु सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण की मांग की।
इसके अतिरिक्त शिमलेश, निवासी देवनगर महदूद ने अपने बड़े बेटे द्वारा मकान पर कब्जा कर घर से बाहर निकालने की शिकायत दर्ज कराई, जबकि पवन सिंह पुत्र रोहताश, ग्राम मिर्जापुर शादात तहसील लक्सर ने सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोकने की मांग की।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनसुनवाई के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता द्वारा दर्ज कराई जा रही प्रत्येक समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, टालमटोल या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर भी सख्ती
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयसीमा के भीतर निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से संवाद भी सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा में पाया गया कि विभिन्न विभागों से संबंधित एल-1 स्तर पर 519 शिकायतें तथा एल-2 स्तर पर 112 शिकायतें लंबित हैं। जिलाधिकारी ने एक माह से अधिक समय से लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुई विस्तृत समीक्षा
इस जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी. आर. चौहान, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, लोनिवि अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, एआरटीओ नेहा झा, डीएसओ श्याम आर्य, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
जनसुनवाई से मजबूत हो रहा प्रशासन–जन संवाद
नियमित जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही भी मजबूत हो रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सक्रिय भूमिका से जनपदवासियों में यह संदेश स्पष्ट है कि जनता की आवाज़ सर्वोपरि है और हर शिकायत पर कार्रवाई तय है।

Related Articles

Back to top button