अलर्टउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

युवा नेतृत्व का संदेश, संगठन की मजबूती का संकल्प,, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राज्य मंत्री सुनील सैनी का बड़ा ब्यान,, मोदी का ‘Gen-G’ विज़न साकार, युवाओं को राजनीति में आगे लाने का उदाहरण

इन्तजार रजा हरिद्वार- युवा नेतृत्व का संदेश, संगठन की मजबूती का संकल्प,,

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राज्य मंत्री सुनील सैनी का बड़ा ब्यान,,

मोदी का ‘Gen-G’ विज़न साकार, युवाओं को राजनीति में आगे लाने का उदाहरण

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने इसे न केवल भाजपा बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने मात्र 45 वर्ष की उम्र में नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर युवाओं के लिए एक स्पष्ट और प्रेरक संदेश दिया है। यह वही दल है जहां उम्र नहीं, बल्कि योग्यता, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को प्राथमिकता दी जाती है।

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षों पहले राजनीति में एक लाख युवाओं को लाने का जो आह्वान किया था, आज नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना उसी सोच का जीवंत उदाहरण है। मोदी जी केवल बातें नहीं करते, बल्कि उन्हें धरातल पर उतार कर दिखाते हैं। नितिन नवीन का शीर्ष पद तक पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में युवाओं के लिए अवसरों के द्वार वास्तव में खुले हैं।

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन केवल एक नाम नहीं हैं, बल्कि वे सोच, संकल्प और सेवा की पहचान हैं। युवावस्था में संगठन की सर्वोच्च जिम्मेदारी निभाने का जो विश्वास पार्टी नेतृत्व ने उनमें जताया है, वह उनके वर्षों के परिश्रम, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने जमीनी स्तर से संगठन को समझा है और कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है।

सुनील सैनी ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत होगी। संगठनात्मक दृष्टि से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की यात्रा और तेज़ गति से आगे बढ़ेगी। यह यात्रा केवल भाजपा की नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के गौरव से जुड़ी यात्रा है, जिसमें युवा नेतृत्व की भूमिका निर्णायक होगी।

उन्होंने कहा कि आज का भारत युवा भारत है और ऐसे समय में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन आने वाली पीढ़ी को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। इससे यह संदेश जाएगा कि अगर नीयत साफ हो, सोच सकारात्मक हो और सेवा का भाव हो तो उम्र कोई बाधा नहीं बनती।

अंत में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और भारत को विश्व पटल पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button