अलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमि

03 फरवरी को हरिद्वार तहसील में लगेगा तहसील दिवस, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित करेंगे जनसमस्याओं की सुनवाई,, राजस्व, पुलिस, विकास व अन्य विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद, मौके पर होगा शिकायतों का निस्तारण,, जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की—समस्या लेकर सीधे तहसील दिवस में पहुंचे

इन्तजार रजा हरिद्वार- 03 फरवरी को हरिद्वार तहसील में लगेगा तहसील दिवस, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित करेंगे जनसमस्याओं की सुनवाई,,

राजस्व, पुलिस, विकास व अन्य विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद, मौके पर होगा शिकायतों का निस्तारण,,

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की—समस्या लेकर सीधे तहसील दिवस में पहुंचे

हरिद्वार।
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की जनहितकारी मंशा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) को हरिद्वार तहसील परिसर स्थित लेखपाल कक्ष में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा की जाएगी।

उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस तहसील दिवस में तहसील हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। तहसील दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन को प्रशासन के नजदीक लाकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और समाधान सुनिश्चित करना है।

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि तहसील दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निगम, विद्युत, जल संस्थान, स्वास्थ्य, समाज कल्याण सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इससे विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान संभव हो सकेगा और जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर स्वयं उपस्थित होकर जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनें और जहां संभव हो वहीं त्वरित कार्रवाई करें। जिन मामलों में तत्काल निस्तारण संभव न हो, उनमें स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करते हुए समाधान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे अपनी भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, प्रमाण पत्र, पेंशन, सड़क, बिजली, पानी, अतिक्रमण, कानून व्यवस्था या अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लिखित रूप में लेकर तहसील दिवस में उपस्थित हों। शिकायतों के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने से निस्तारण प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी।

तहसील दिवस को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम व्यवस्थित, पारदर्शी और जनोन्मुखी ढंग से संपन्न हो सके। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा पूर्व में भी जनसुनवाई और तहसील दिवस के माध्यम से अनेक लंबित मामलों का समाधान कराया गया है, जिससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में यह तहसील दिवस हरिद्वार प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रत्यक्ष उदाहरण माना जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button