उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश से उत्साहित उत्तराखंड,, मुख्यमंत्री ने जताया आभार, कहा – आपके नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा देवभूमि प्रदेश,, ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प दोहराया

इन्तजार रजा हरिद्वार- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश से उत्साहित उत्तराखंड,,

मुख्यमंत्री ने जताया आभार, कहा – आपके नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा देवभूमि प्रदेश,,

‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प दोहराया

देहरादून। उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनकल्याण को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त किए गए आत्मीय शब्दों और शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों में देवभूमि उत्तराखंड की अंतर्निहित शक्ति, इसकी व्यापक संभावनाओं और प्रदेश के प्रति उनके विशेष लगाव का स्पष्ट प्रतिबिंब दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और समर्थन ही वह प्रेरक शक्ति है, जिसके बल पर उत्तराखंड निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति की है और उसी प्रेरणा से उत्तराखंड भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्नेह और सहयोग से राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल योजनाओं को लागू करना नहीं, बल्कि उन्हें जनकल्याण के प्रभावी माध्यम में बदलना है, ताकि हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुंच सके।


चार वर्षों की यात्रा – जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्षों की यह विकास यात्रा वास्तव में उत्तराखंड की जनता के विश्वास, सहयोग और सामूहिक संकल्प की परिणति है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान जनसेवा, पारदर्शिता और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, उद्योग और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत संरचना का विकास करना ही नहीं है, बल्कि प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में उत्तराखंड ने निवेश, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां लागू की गई हैं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे जनता और सरकार के बीच विश्वास और मजबूत हुआ है।


‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड भी निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि राज्य को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाया जाए, ताकि उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान स्थापित कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक और सांस्कृतिक विशेषताएं इसे देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक बनाती हैं। पर्यटन, आध्यात्मिकता, प्राकृतिक संसाधन और मानव संसाधन के क्षेत्र में प्रदेश के पास अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन संभावनाओं को अवसर में बदलने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और समर्थन प्रदेश के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के स्नेह, विश्वास और सहयोग से देवभूमि उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का यह प्रयास आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और राज्य विकास की नई मिसाल कायम करेगा।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेशवासियों के सहयोग और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के साथ एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button