मदरसों पर कार्रवाई को लेकर “दुष्प्रचार से विधायक शहजाद का नाम जोडकर षड्यंत्र की राजनीति नहीं चलेगी”. दुष्प्रचार करने वालों को जनता देगी जवाब…मौ. शहजाद का दो टूक ब्यान” मदरसों के मुद्दों को उठाना गुनाह नहीं, समाजहित में करता रहूंगा काम : मदरसों के मुद्दों पर राजनीति नहीं, समाधान चाहता हूं : विधायक शहजाद,, लक्सर विधायक ने साजिशन आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा— अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और सर्व समाज के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी,, झूठी अफवाहों से डरने वाला नहीं”

इन्तजार रजा हरिद्वार- मदरसों पर कार्रवाई को लेकर “दुष्प्रचार से विधायक शहजाद का नाम जोडकर षड्यंत्र की राजनीति नहीं चलेगी”. दुष्प्रचार करने वालों को जनता देगी जवाब…मौ. शहजाद का दो टूक ब्यान”
मदरसों के मुद्दों को उठाना गुनाह नहीं, समाजहित में करता रहूंगा काम : मदरसों के मुद्दों पर राजनीति नहीं, समाधान चाहता हूं : विधायक शहजाद,,
लक्सर विधायक ने साजिशन आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा— अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और सर्व समाज के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी,, झूठी अफवाहों से डरने वाला नहीं”

हरिद्वार/लक्सर।
उत्तराखण्ड की राजनीति में इन दिनों मदरसों और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर गरमाई बहस के बीच लक्सर विधायक ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर तीखा पलटवार किया है। विधायक शहजाद ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने हमेशा विधानसभा से लेकर सड़क तक सर्व समाज के हितों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।
विधायक शहजाद ने जारी ब्यान में कहा कि उत्तराखण्ड सदन में उनके द्वारा लगातार समाज के सभी वर्गों के व्यापक जनहित के मुद्दे उठाए जाते रहे हैं, जिनका समाधान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिम समाज के मदरसों और शिक्षा संस्थानों से जुड़े विषयों को उन्होंने गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सरकार के सामने रखा, ताकि शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके और समाज को उसका अधिकार मिल सके।
उन्होंने बताया कि 22 मार्च 2026 को हरिद्वार स्थित डैम कोठी में उनके प्रयासों से उत्तराखण्ड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और मदरसा संचालकों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कराई गई थी। इस बैठक का उद्देश्य केवल इतना था कि मदरसा बोर्ड, शिक्षा व्यवस्था और अल्पसंख्यक समाज से जुड़ी समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकाला जा सके। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद ही समस्याओं का समाधान है और उन्होंने वही जिम्मेदारी निभाई।
लेकिन इस पूरे मामले को लेकर अब
राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विधायक शहजाद ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक द्वेष से प्रेरित लोग उनकी बढ़ती जनस्वीकार्यता और सामाजिक छवि से परेशान होकर लगातार भ्रामक प्रचार और षड्यंत्र फैलाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों के जरिए जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जबकि जिस घटना को लेकर उनका नाम उछाला जा रहा है उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में जिस प्रकरण का उल्लेख किया जा रहा है, वह बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के दौरान सामने आया था। उसी के आधार पर संबंधित विभाग द्वारा आगे की जांच प्रक्रिया शुरू की गई। विधायक ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई को राजनीतिक रंग देकर उनका नाम जोड़ना पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण और साजिशन किया जा रहा है।
शहजाद ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि जनता सब जानती है और सच को छिपाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में नफरत फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं, लेकिन वे ऐसे लोगों की राजनीति से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, गरीबों और सर्व समाज के अधिकारों के लिए उनकी आवाज पहले भी बुलंद थी और आगे भी बुलंद रहेगी।
उन्होंने कहा कि यदि किसी समाज की शिक्षा, अधिकार और सम्मान की बात करना अपराध माना जाएगा तो वे यह “अपराध” लगातार करते रहेंगे। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते हर वर्ग की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है
और वे इस जिम्मेदारी से पीछे हटने वाले नहीं हैं।राजनीतिक गलियारों में विधायक शहजाद के इस ब्यान को बड़ा राजनीतिक जवाब माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मदरसों और अल्पसंख्यक मुद्दों को लेकर जिस तरह सोशल मीडिया पर लगातार बहस छिड़ी हुई है, उसके बीच विधायक ने खुलकर अपना पक्ष रखकर विरोधियों को सीधी चुनौती दी है।
लक्सर विधायक मौ शहजाद ने अंत में कहा कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सच्चाई को समझें।राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में अब सबकी निगाहें इस पूरे मामले की जांच और आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिक गई हैं।
मदरसा संचालकों ने कहा कि विधायक मोहम्मद शहजाद ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि चाहे मदरसा बोर्ड से जुड़े मुद्दे हों, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात हो, युवाओं के रोजगार से संबंधित समस्याएं हों या मूलनिवास जैसे जनहित के विषय, विधायक ने हर मंच पर मजबूती के साथ समाज की आवाज उठाई है।

संचालकों ने कहा कि विधायक का व्यवहार हमेशा सर्व समाज के प्रति सकारात्मक और सहयोगात्मक रहा है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया है। ऐसे में राजनीतिक लाभ के लिए उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
मदरसा संचालकों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विधायक मोहम्मद शहजाद का मार्गदर्शन और सहयोग समाज को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता सच्चाई को जानती है और झूठे आरोपों व अफवाहों से किसी जनप्रतिनिधि की छवि को लंबे समय तक खराब नहीं किया जा सकता।इस दौरान मदरसा जामिया तुससुफ्फा, मदरसा गुलशन ए तालीम, मदरसा बहार ए चमन भोगपुर, मदरसा नूर साबरी, मदरसा चिराग ए तालीम, मदरसा जन्नतुल निशा, मदरसा जामिया अदबियात, मदरसा तमन्ना ए तालीम, मदरसा तुल उलूम, मदरसा सल्मानिया, मदरसा इकरा तुलउलूम समेत क्षेत्र के कई मदरसों के संचालक एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।



