हरिद्वार में किसानों के लिए पीएनबी का “मेगा धमाका,, हरिद्वार के चार ब्लॉकों में लगा कृषि योजनाओं का महाकुंभ, 209 किसानों को मिला करीब 38 करोड़ का ऋण लाभ,, KCC, डेयरी, पशुपालन और कृषि यंत्रीकरण योजनाओं पर फोकस, अधिकारियों ने कहा — गांवों की आर्थिक तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगा अभियान

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरिद्वार में किसानों के लिए पीएनबी का “मेगा धमाका,,
हरिद्वार के चार ब्लॉकों में लगा कृषि योजनाओं का महाकुंभ, 209 किसानों को मिला करीब 38 करोड़ का ऋण लाभ,,
KCC, डेयरी, पशुपालन और कृषि यंत्रीकरण योजनाओं पर फोकस, अधिकारियों ने कहा — गांवों की आर्थिक तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगा अभियान
हरिद्वार। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से Punjab National Bank द्वारा शुक्रवार को पूरे देशभर में “Mega Agriculture Outreach Program” का भव्य आयोजन किया गया। इसी कड़ी में हरिद्वार जनपद के विभिन्न विकास खंडों में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां किसानों ने भारी उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।
हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लॉक की आत्मलपुर बोंगला शाखा, लक्सर ब्लॉक की लक्सर शाखा, नारसन ब्लॉक की मंगलौर शाखा तथा भगवानपुर ब्लॉक की भगवानपुर शाखा में आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान करीब 209 लाभार्थियों को लगभग 38 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए।
इस मेगा कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), कृषि यंत्रीकरण, डेयरी, पशुपालन, कृषि उपकरणों की खरीद, सिंचाई सुविधाओं और अन्य कृषि आधारित ऋण योजनाओं पर विशेष फोकस किया गया। बैंक अधिकारियों ने किसानों को बताया कि आधुनिक खेती और बैंकिंग सुविधाओं के बेहतर उपयोग से खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है।
बहादराबाद ब्लॉक के आत्मलपुर बोंगला शाखा में आयोजित कार्यक्रम में बहादराबाद के खंड विकास अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास गरीब और छोटे किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर ऋण और योजनाओं की जानकारी मिलने से गांवों के समग्र विकास को गति मिलेगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
कार्यक्रम में हरिद्वार मंडल प्रमुख ने सभी ब्लॉकों में व्यक्तिगत रूप से सहभागिता सुनिश्चित कर पीएनबी टीम का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल ऋण वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा करना भी है।
कार्यक्रम के दौरान LDM हरिद्वार ने बताया कि यह अभियान केवल हरिद्वार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भारतवर्ष के जिलों और ग्राम पंचायत स्तर तक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि Mega Agriculture Outreach Program के परिणाम बेहद उत्साहजनक सामने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में किसान बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
वहीं सहायक जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं, अनुदान योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से उन्नत खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि तकनीक आधारित खेती ही भविष्य का रास्ता है।
बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक , मुख्य प्रबंधक तथा मुख्य प्रबंधक ने बैंक की विभिन्न कृषि एवं वित्तीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों को समय पर ऋण भुगतान करने, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक उपयोग करने और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में किसानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बैंक अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं को लेकर सवाल पूछे। कई किसानों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि अक्सर जानकारी के अभाव में किसान योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाते।
पीएनबी द्वारा आयोजित यह Mega Agriculture Outreach Program हरिद्वार जिले में किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है। बैंक और प्रशासन की संयुक्त पहल से यह साफ संकेत मिला कि अब खेती को केवल पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि आधुनिक वित्तीय सहयोग और तकनीक के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और किसानों ने इसे अपने भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण पहल बताया।



