अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंगिरफ्तारी

भगवानपुर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा धमाका: कटने से पहले बचाए गए दो गौवंश, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप” “कसाई के चापड़ से घायल मिली गाय, मौके से एक आरोपी गिरफ्तार— दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार” “एसएसपी के सख्त निर्देश पर पुलिस का एक्शन, गौतस्करों के खिलाफ गौवंश संरक्षण और पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज”

इन्तजार रजा हरिद्वार- “भगवानपुर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा धमाका: कटने से पहले बचाए गए दो गौवंश, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप”

“कसाई के चापड़ से घायल मिली गाय, मौके से एक आरोपी गिरफ्तार— दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार”

“एसएसपी के सख्त निर्देश पर पुलिस का एक्शन, गौतस्करों के खिलाफ गौवंश संरक्षण और पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज”

भगवानपुर (हरिद्वार)। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत भगवानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौतस्करों के मंसूबों पर जोरदार चोट की है। ग्राम सिरचंदी में पुलिस ने समय रहते दबिश देकर दो गौवंशों को कटने से पहले बचा लिया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

बताया जा रहा है कि एसएसपी हरिद्वार के सख्त निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों और गौतस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिरचंदी में कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर छापा मार दिया।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक था। दो गायों को भूखा-प्यासा बांधकर रखा गया था। इनमें से एक गाय पर धारदार हथियार से हमला किया जा चुका था और वह गंभीर रूप से घायल हालत में मिली। आसपास खून के निशान और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी पड़े हुए थे। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद आरोपी बुरी तरह घबरा गए और पीछे के रास्ते से भागने लगे।

पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए एक आरोपी अनीश को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य सामान भी बरामद किया है।

घायल गौवंश का तत्काल उपचार कराया गया, जबकि दूसरे गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में गौतस्करों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो दोनों गौवंशों की जान जा सकती थी।

भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और फरार साथियों के खिलाफ उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में गौतस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button