अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंगिरफ्तारीपॉलिटिकल तड़काप्रतिबंधितप्रशासनराष्ट्रीय सुरक्षासाईबर क्राइम

हरिद्वार के आसफनगर से पाकिस्तान कनेक्शन का सनसनीखेज खुलासा! करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में रुड़की-आसफनगर की युवती गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप,, “आसफनगर में सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस की दबिश से फैली दहशत” — पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का एंगल, पूछताछ में सामने आया हरिद्वार की युवती का नाम,, “क्या सीमापार नेटवर्क से जुड़े है उत्तराखंड के आसफनगर की युवती के तार ?” — ट्रांजिट रिमांड पर युवती को साथ ले गई जम्मू-कश्मीर पुलिस, जांच एजेंसियां खंगाल रहीं फाइनेंशियल ट्रेल और कथित ट्रांजेक्शन कनेक्शन,,

हरिद्वार के आसफनगर से पाकिस्तान कनेक्शन का सनसनीखेज खुलासा! करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में रुड़की-आसफनगर की युवती गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप,,

“आसफनगर में सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस की दबिश से फैली दहशत” — पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का एंगल, पूछताछ में सामने आया हरिद्वार की युवती का नाम,,

“क्या सीमापार नेटवर्क से जुड़े है उत्तराखंड के आसफनगर की युवती के तार ?” — ट्रांजिट रिमांड पर युवती को साथ ले गई जम्मू-कश्मीर पुलिस, जांच एजेंसियां खंगाल रहीं फाइनेंशियल ट्रेल और कथित ट्रांजेक्शन कनेक्शन,,

इन्तजार रजा हरिद्वार/पिरान कलियर: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के आसफनगर गांव में जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान रुड़की क्षेत्र की एक युवती को करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पाकिस्तान के जरिए होने वाले कथित आर्थिक लेनदेन का एंगल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में आ गई हैं।

बुधवार तड़के हुई इस कार्रवाई से गांव और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों को पहले समझ ही नहीं आया कि अचानक इतनी बड़ी पुलिस टीम गांव में क्यों पहुंची है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस कई दिनों से इस मामले में गुप्त जांच कर रही थी और एक आरोपी से पूछताछ के बाद हरिद्वार जिले के आसफनगर गांव का लिंक सामने आया।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया था। जांच एजेंसियों को संदेह है कि आरोपी पाकिस्तान के माध्यम से संचालित एक बड़े संदिग्ध ट्रांजेक्शन नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रुड़की क्षेत्र निवासी एक युवती का नाम लिया, जिसके बाद जांच की दिशा सीधे हरिद्वार की ओर मुड़ गई।

इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिरान कलियर थाना पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई की रणनीति बनाई। बुधवार सुबह पुलिस टीम आसफनगर गांव पहुंची, लेकिन युवती की सही पहचान सुनिश्चित करने में पुलिस को करीब दो से ढाई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने युवती सोनम को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की।

हालांकि पुलिस को मौके से कोई नकदी या संदिग्ध दस्तावेज बरामद नहीं हुए, लेकिन जांच एजेंसियां करोड़ों रुपये के कथित लेनदेन की पूरी फाइनेंशियल चेन खंगाल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इतनी बड़ी रकम किन खातों, किन माध्यमों और किन लोगों के जरिए ट्रांसफर की जा रही थी।

स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। गांव के लोग भी इस बात से हैरान हैं कि एक सामान्य परिवार की युवती का नाम इतने बड़े अंतरराज्यीय और सीमापार संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में कैसे सामने आया। कई लोगों ने इसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा इनपुट बताया है।

पूछताछ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और युवती को अपने साथ ले गई। अब इस मामले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष टीम कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां युवती के मोबाइल फोन, बैंक खातों, सोशल मीडिया गतिविधियों और संपर्क सूत्रों की भी जांच कर रही हैं।

थानाध्यक्ष पिरान कलियर कमल मोहन भंडारी ने पिरान कलियर थाना क्षैत्र के आसफनगर में कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज एक केस से संबंधित है। स्थानीय पुलिस ने केवल आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है और कई अहम पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

यह मामला सामने आने के बाद हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सीमापार संदिग्ध आर्थिक नेटवर्क अब छोटे शहरों और गांवों तक अपनी पहुंच बना चुके हैं? जांच एजेंसियों की आगामी कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button