उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

लंढौरा से महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहार… दोपहर करीब 2 बजे के बाद से नहीं चला कोई पता, परिवार परेशान… सूचना देने वाले को ₹5100 का इनाम देने की घोषणा, पुलिस और आमजन से सहयोग की अपील…

लंढौरा से महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहार…

दोपहर करीब 2 बजे के बाद से नहीं चला कोई पता, परिवार परेशान…

सूचना देने वाले को ₹5100 का इनाम देने की घोषणा, पुलिस और आमजन से सहयोग की अपील…

लक्सर/हरिद्वार। तहसील लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर आदमपुर निवासी मेहराज पुत्री/पत्नी इकराम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों के अनुसार मेहराज लंढौरा क्षेत्र से दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास लापता हुईं, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद परिजन बेहद चिंतित और परेशान हैं। लापता महिला का कद लगभग 5 फीट 6 इंच है तथा रंग हल्का सांवला बताया गया है।

परिजनों ने आम जनता, सामाजिक संगठनों और प्रशासन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को मेहराज के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।

संपर्क नंबर : 📞 9627720569
📞 6395612239
📞 9927273297

परिजनों ने सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5100 नकद इनाम देने की भी घोषणा की है।

स्थानीय पता :
ग्राम सुल्तानपुर आदमपुर,
तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार।

अपील : यदि किसी को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो मानवता के नाते तुरंत परिजनों या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें, ताकि महिला को सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button