उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

मिशन 2027 के लिए सुबोध राकेश ने झोंकी ताकत! दादूपुर में जनसंपर्क के दौरान उमड़ा समर्थकों का हुजूम,, ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम समाज के बीच पहुंचे भाजपा नेता सुबोध राकेश, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत,, गांव-गांव पहुंचकर लोगों से किया संवाद, विकास और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा; समर्थकों ने जताया मजबूत जनसमर्थन,,

मिशन 2027 के लिए सुबोध राकेश ने झोंकी ताकत! दादूपुर में जनसंपर्क के दौरान उमड़ा समर्थकों का हुजूम,,

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम समाज के बीच पहुंचे भाजपा नेता सुबोध राकेश, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत,,

गांव-गांव पहुंचकर लोगों से किया संवाद, विकास और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा; समर्थकों ने जताया मजबूत जनसमर्थन,,

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में मिशन-2027 को लेकर भाजपा नेता सुबोध राकेश ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने क्षेत्र के दादूपुर गांव में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सुबोध राकेश के साथ समर्थकों का काफिला गांव की गलियों से गुजरा और जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

दादूपुर में मुस्लिम समाज के बीच पहुंचे सुबोध राकेश का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जनसंपर्क यात्रा के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। क्षेत्रवासियों ने सड़क, जल निकासी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे उनके सामने रखे, जिनके समाधान का उन्होंने भरोसा दिलाया।

सुबोध राकेश ने कहा कि राजनीति केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं बल्कि जनता की सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान युवाओं और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए सुबोध राकेश के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना था कि सुबोध राकेश लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं और आम जनता के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित कर रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मिशन-2027 को देखते हुए सुबोध राकेश का यह जनसंपर्क अभियान ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दादूपुर में उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह ने यह संकेत भी दिया कि आगामी चुनावी समीकरणों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं।

Related Articles

Back to top button