उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंगिरफ्तारी

ऑपरेशन प्रहार का डंडा चला! गांव में लाठी-डंडों से दहशत फैलाने वाले 3 और उपद्रवी दबोचे गए,, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था मारपीट का वीडियो, इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस ने दोनों पक्षों पर कसा शिकंजा,, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त संदेश; पहले 3 गिरफ्तार, अब दूसरे पक्ष के 3 आरोपी भी पहुंचे सलाखों के पीछे,,

ऑपरेशन प्रहार का डंडा चला! गांव में लाठी-डंडों से दहशत फैलाने वाले 3 और उपद्रवी दबोचे गए,,

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था मारपीट का वीडियो, इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस ने दोनों पक्षों पर कसा शिकंजा,,

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त संदेश; पहले 3 गिरफ्तार, अब दूसरे पक्ष के 3 आरोपी भी पहुंचे सलाखों के पीछे,,

हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में लाठी-डंडों के दम पर कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार जारी है। ग्राम गढ़मीरपुर में हुई मारपीट और बवाल के मामले में रानीपुर पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

18 जून 2026 को ग्राम गढ़मीरपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और लाठी-डंडे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आते ही इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

इस मामले में पहले पक्ष के तीन लोगों को पहले ही शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं अब दूसरे पक्ष के आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। मंगलवार को ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने शहजाद पुत्र नसीम (19 वर्ष), रिजवान पुत्र ईरफान (28 वर्ष) और आजम पुत्र समीम (26 वर्ष) निवासी ग्राम गढ़ को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले, मारपीट करने वाले और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है

इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुमननगर उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल जयदेव तथा होमगार्ड ब्रह्मपाल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button