उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार! साढ़े पांच लाख की स्मैक के साथ शाहरुख गिरफ्तार, ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा वार,, पथरी पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप, फेरूपुर-दोगीवाला मार्ग पर दबोचा गया तस्कर,, एसएसपी नवनीत सिंह के ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर, 21.31 ग्राम स्मैक बरामद; नशे के कारोबारियों में खौफ का माहौल,,

नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार! साढ़े पांच लाख की स्मैक के साथ शाहरुख गिरफ्तार, ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा वार,,

पथरी पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप, फेरूपुर-दोगीवाला मार्ग पर दबोचा गया तस्कर,,

एसएसपी नवनीत सिंह के ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर, 21.31 ग्राम स्मैक बरामद; नशे के कारोबारियों में खौफ का माहौल,,

हरिद्वार। जनपद में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पथरी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से 21.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिलेभर में नशे के कारोबार से जुड़े तत्वों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस और ANTF हरिद्वार की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक युवक बड़ी मात्रा में स्मैक लेकर सप्लाई के लिए आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने फेरूपुर से दोगीवाला जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 21.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र शौकीन निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद स्मैक की मात्रा और कीमत को देखते हुए यह केवल व्यक्तिगत उपयोग का मामला नहीं बल्कि नशे के बड़े नेटवर्क से जुड़ा मामला प्रतीत होता है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह स्मैक कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाइयों से साफ संकेत मिल रहा है कि युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब इस मामले में ड्रग्स नेटवर्क की पूरी चेन खंगालने की तैयारी में है ताकि नशे के कारोबार की जड़ों तक पहुंचा जा सके।

आरोपी के खिलाफ थाना पथरी में मुकदमा अपराध संख्या 305/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामले की गहन जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • शाहरुख पुत्र शौकीन
  • निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

बरामद माल

  • 21.31 ग्राम अवैध स्मैक
  • अनुमानित कीमत : लगभग ₹5.50 लाख

कार्रवाई करने वाली टीम

  • व.उ.नि. उपेन्द्र सिंह
  • अ.उ.नि. मुकेश राणा
  • कांस्टेबल जयपाल चौहान
  • कांस्टेबल कान्तिराम
  • ANTF टीम हरिद्वार

Related Articles

Back to top button