मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी! रूड़की में ईएफ डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दिए सख्त निर्देश,, पिरान कलियर और रूड़की विधानसभा क्षेत्रों के BLO सुपरवाइजर्स के साथ समीक्षा बैठक, प्रतिदिन गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने पर जोर,, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ बोले— समयबद्ध डिजिटाइजेशन से बनेगी शुद्ध मतदाता सूची, सशक्त लोकतंत्र की होगी नींव,,

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी! रूड़की में ईएफ डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दिए सख्त निर्देश,,
पिरान कलियर और रूड़की विधानसभा क्षेत्रों के BLO सुपरवाइजर्स के साथ समीक्षा बैठक, प्रतिदिन गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने पर जोर,,
संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ बोले— समयबद्ध डिजिटाइजेशन से बनेगी शुद्ध मतदाता सूची, सशक्त लोकतंत्र की होगी नींव,,
रूड़की। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से बुधवार को तहसील रूड़की स्थित कंप्यूटर लैब में प्रातःकालीन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, रूड़की दीपक रामचंद्र शेठ ने की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र 30-पिरान कलियर एवं 31-रूड़की के BLO सुपरवाइजर्स ने भाग लिया।
बैठक के दौरान Enumeration Forms (EF) के समयबद्ध डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी BLO सुपरवाइजर्स को निर्देश दिए कि फील्ड से प्राप्त गणना प्रपत्रों को प्रतिदिन डिजिटाइजेशन केंद्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि उपलब्ध आईटी टीम एवं संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए डिजिटाइजेशन प्रक्रिया में तेजी लानी होगी, जिससे मतदाता सूची शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाई जा सके।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा प्रतिदिन की प्रगति की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र नामों का नियमानुसार निराकरण हो, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
बैठक के अंत में उन्होंने सभी BLO सुपरवाइजर्स से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि “सही मतदाता सूची, सशक्त लोकतंत्र की नींव” है और इसे सफल बनाने में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।



