अलर्टआपदाउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

उत्तराखंड में फिर बारिश का बड़ा अलर्ट!,, 10 जुलाई को देहरादून और पौड़ी में स्कूल रहेंगे बंद, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने जारी किए अवकाश के आदेश,, रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच आपदा प्रबंधन पूरी तरह सतर्क, बांधों-बैराजों की निगरानी बढ़ाई गई

उत्तराखंड में फिर बारिश का बड़ा अलर्ट!,,

10 जुलाई को देहरादून और पौड़ी में स्कूल रहेंगे बंद, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने जारी किए अवकाश के आदेश,,

रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच आपदा प्रबंधन पूरी तरह सतर्क, बांधों-बैराजों की निगरानी बढ़ाई गई

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके बाद देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

देहरादून जिले के लिए रेड अलर्ट और पौड़ी गढ़वाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी जताई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

वहीं, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित विभागों और जल विद्युत परियोजनाओं को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सभी बांधों और बैराजों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी जलाशय से पानी छोड़ा जाता है तो इसकी पूर्व सूचना संबंधित जिलों को दी जाएगी, ताकि निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय रहते सतर्क किया जा सके।

Related Articles

Back to top button