अपीलअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंकांवड़ यात्रा 2026

कांवड़ मेला-2026 में अब तक 4 करोड़ 43 लाख 78 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर रवाना, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर,, डाक कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12वें दिन 63.60 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल

कांवड़ मेला-2026 में अब तक 4 करोड़ 43 लाख 78 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर रवाना, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर,,

डाक कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12वें दिन 63.60 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल

हरिद्वार, 10 अगस्त 2026। कांवड़ मेला-2026 अपने चरम चरण में पहुंच चुका है। सावन की शिवभक्ति में डूबे हरिद्वार में सोमवार को डाक कांवड़ियों और शिवभक्तों का विशाल सैलाब देखने को मिला। भारी भीड़ और लगातार बढ़ती आवाजाही के बीच लाखों श्रद्धालु हरकी पैड़ी एवं विभिन्न गंगा घाटों से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कांवड़ मेले के 12वें दिन 63 लाख 60 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर हरिद्वार से रवाना हुए।

पुलिस कंट्रोल रूम के आंकड़ों ने इस बार की कांवड़ यात्रा की विशालता का अंदाजा और स्पष्ट कर दिया है। यात्रा शुरू होने से लेकर 10 अगस्त तक कुल 4 करोड़ 43 लाख 78 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। हर तरफ भगवा रंग, हाथों में कांवड़ और जुबां पर ‘बोल बम’ के जयघोष से धर्मनगरी का माहौल पूरी तरह शिवमय बना हुआ है।

हर मोर्चे पर प्रशासन-पुलिस मुस्तैद

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों, प्रवेश एवं निकासी मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी की जा रही है। भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार ग्राउंड जीरो पर सक्रिय हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

प्रशासन की प्राथमिकता कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु बनाए रखना है। भारी संख्या में शिवभक्तों की मौजूदगी के बावजूद व्यवस्थाओं को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक टीमें लगातार सक्रिय हैं। प्रमुख स्थानों पर अधिकारियों द्वारा स्थिति की निगरानी की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थाओं में बदलाव भी किए जा रहे हैं।शिवभक्तों से प्रशासन की अपील जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित कांवड़ मार्गों का ही इस्तेमाल करें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, भीड़ में सावधानी बरतने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

प्रशासन का कहना है कि करोड़ों शिवभक्तों की आस्था से जुड़ी इस विशाल यात्रा को सफल बनाने में श्रद्धालुओं का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। आस्था के इस महासैलाब के बीच हरिद्वार प्रशासन और पुलिस सुरक्षित एवं सुचारु कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार मोर्चे पर डटी हुई है।

Related Articles

Back to top button