Daily Live Uttarakhand updateइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

कांग्रेस में सियासी ‘एंट्री’ का नया सीन! चार विधानसभा क्षेत्रों से आए साथियों ने थामा हाथ—मनोज धनगर के दांव पर गोदियाल ने थपथपाई पीठ… देहरादून में सजा सियासी मंच, सदस्यता ग्रहण के बाद बदला माहौल—गोदियाल के ‘शाबाशी वाले अंदाज’ ने बढ़ाया मनोज धनगर का कद

कांग्रेस में सियासी ‘एंट्री’ का नया सीन! चार विधानसभा क्षेत्रों से आए साथियों ने थामा हाथ—मनोज धनगर के दांव पर गोदियाल ने थपथपाई पीठ…

देहरादून में सजा सियासी मंच, सदस्यता ग्रहण के बाद बदला माहौल—गोदियाल के ‘शाबाशी वाले अंदाज’ ने बढ़ाया मनोज धनगर का कद

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज सियासत का ऐसा सीन देखने को मिला, जिसमें एंट्री भी जोरदार थी और क्लाइमेक्स भी दमदार। चार विधानसभा क्षेत्रों से आए सम्मानित साथियों ने कांग्रेस का हाथ थामकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पूरे कार्यक्रम की कमान मनोज धनगर के हाथों में रही। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में साथियों के कांग्रेस से जुड़ने के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बना। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल की मौजूदगी ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के बाद गोदियाल ने मनोज धनगर की पीठ थपथपाकर उनके प्रयासों की सराहना की।

पीठ पर हाथ पड़ा तो सियासत में संदेश साफ!

राजनीति में नेताओं की एक छोटी-सी तस्वीर भी कई बड़े संकेत दे जाती है। गोदियाल का मनोज धनगर की पीठ थपथपाना भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है। इसे संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और लगातार किए जा रहे प्रयासों की सार्वजनिक सराहना के तौर पर देखा गया।

चार विधानसभा क्षेत्रों से नए साथियों का कांग्रेस से जुड़ना पार्टी के लिए संगठनात्मक मजबूती का संकेत माना जा रहा है। वहीं मनोज धनगर की सक्रियता ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि मैदान में पकड़ मजबूत करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।अब देखना दिलचस्प होगा कि आज का यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आने वाले दिनों की सियासी पटकथा में कितना बड़ा ट्विस्ट लेकर आता है।

Related Articles

Back to top button