उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ- सत्ता के शिखर पर बैठा एक महान संन्यासी, मां की अंतिम विदाई में भी नहीं भूला सादगी का संस्कार! साधारण कमरे में जमीन पर बिछा बिस्तर, उस पर मां का पार्थिव शरीर और सामने भगवा वस्त्रों में खड़े योगी आदित्यनाथ… भावुक कर देने वाली तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान
सत्ता का शिखर अपनी जगह है, लेकिन मां के चरणों से बड़ा कोई स्थान नहीं।

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ- सत्ता के शिखर पर बैठा एक महान संन्यासी, मां की अंतिम विदाई में भी नहीं भूला सादगी का संस्कार!
साधारण कमरे में जमीन पर बिछा बिस्तर, उस पर मां का पार्थिव शरीर और सामने भगवा वस्त्रों में खड़े योगी आदित्यनाथ… भावुक कर देने वाली तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान
उत्तर प्रदेश। सत्ता, वैभव और शाही ठाठ-बाट के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो इंसान को ठहरकर सोचने पर मजबूर कर देती है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम दर्शन का दृश्य इन दिनों भावनाओं के साथ सादगी की भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक साधारण कमरा, दीवार में बना छोटा सा आला, ऊपर झुकी हुई छत और जमीन पर बिछा सामान्य बिस्तर। उसी बिस्तर पर लेटी मां का पार्थिव शरीर और पास में भगवा वस्त्र धारण किए खड़े उनके संन्यासी पुत्र योगी आदित्यनाथ। मां को अंतिम बार निहारती उनकी निगाहें बहुत कुछ बयां करती नजर आती हैं।
एक कमरा है….सादी दीवार, दीवार में एक छोटा सा आला, ऊपर झुकी हुई छत…
नीचे ज़मीन पर बिछा साधारण सा बिस्तर है। जिसपर लेटी है एक दिवंगत मां। पास में ही भगवा कपड़े में संन्यासी बेटा खड़ा है, जो अपनी मां को आखिरी बार निहार रहा है। अंतिम दर्शन की खातिर..
ये घर है उस मुख्यमंत्री का…जो देश के सबसे बड़े राज्य की सत्ता के शिखर पर बैठा है।
ये घर है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ” योगी आदित्यनाथ का”
🫵 जहाँ गाँव का प्रधान बनते ही रुतबा बदल जाता है,
वहाँ सत्ता के सबसे ऊँचे पद पर बैठकर भी सादगी का यह दृश्य… ठहरकर सोचने पर मजबूर करता है।
👉 जिसके पास पद है, पर महल नहीं।
👉 जिसके पास ताक़त है, पर तिजोरियाँ भरने की होड़ नहीं।
👉 भगवा वस्त्र में एक संन्यासी, जिसकी निगाहें नीचे झुकी हैं… जमीन पर साधारण दरी पर लेती अपनी दिवंगत मां को देख रहा है।
❓ ये तस्वीर क्या इशारा करती है ❓
शायद “ईमानदारी” का और शायद ‘संन्यासी परंपरा’ का भी।
यह दृश्य इसलिए भी खास है, क्योंकि सामने खड़ा व्यक्ति कोई सामान्य इंसान नहीं, बल्कि देश के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री है। जिस पद पर बैठने के बाद अक्सर लोगों की जीवनशैली और रहन-सहन बदल जाता है, वहां योगी आदित्यनाथ की सादगी ने एक अलग संदेश दिया है।
जहां गांव का प्रधान बनते ही कई लोगों के व्यवहार और रहन-सहन में बदलाव आ जाता है, वहीं मुख्यमंत्री जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए भी एक साधारण कमरे का यह दृश्य लोगों का ध्यान खींच रहा है।
इस तस्वीर में न सत्ता का प्रदर्शन है, न किसी तरह का दिखावा। बस एक बेटा है, जो अपनी मां को अंतिम विदाई देने से पहले उनके पास खड़ा है।
यह तस्वीर कई सवाल छोड़ जाती है—क्या पद से बड़ा संस्कार होता है? क्या असली पहचान व्यक्ति के वैभव से नहीं, बल्कि उसके जीवन मूल्यों से होती है?
मां की विदाई का यह भावुक पल एक बार फिर याद दिलाता है कि इंसान चाहे कितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाए, मां के सामने वह हमेशा बेटा ही रहता है।
सत्ता का शिखर अपनी जगह है, लेकिन मां के चरणों से बड़ा कोई स्थान नहीं।



