हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 सर्किल में बांटा गया जनपद, तीन नए अफसरों को मिली जिम्मेदारी….. एसएसपी नवनीत सिंह ने किया क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, दो नए सर्किल बढ़े; बहादराबाद और रानीपुर को मिला नया सर्किल

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 सर्किल में बांटा गया जनपद, तीन नए अफसरों को मिली जिम्मेदारी…..
एसएसपी नवनीत सिंह ने किया क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, दो नए सर्किल बढ़े; बहादराबाद और रानीपुर को मिला नया सर्किल

हरिद्वार। जनपद में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जनपद में दो नए पुलिस सर्किल बढ़ाए गए हैं। अब जिले में कुल 9 पुलिस सर्किल के अंतर्गत विभिन्न कोतवालियों और थानों की जिम्मेदारी तय की गई है।
नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों को उनके नए सर्किल आवंटित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्राधिकारियों को सौंपी गई है।

किस अधिकारी को मिला कौन सा सर्किल?
1. सर्किल बहादराबाद
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी को बहादराबाद और कलियर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
2. सर्किल नगर
क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी कोतवाली नगर और कोतवाली श्यामपुर का पर्यवेक्षण करेंगे।
3. सर्किल ज्वालापुर
क्षेत्राधिकारी संजय चौहान को ज्वालापुर और पथरी कोतवाली की जिम्मेदारी मिली है।
4. सर्किल सदर
क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र बलूनी को सिडकुल कोतवाली और पुलिस लाइन का कार्यभार सौंपा गया है।
5. सर्किल रुड़की
क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी रुड़की और गंगनहर कोतवाली की जिम्मेदारी संभालेंगी।
6. सर्किल मंगलौर
क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी को मंगलौर और झबरेड़ा कोतवाली का जिम्मा दिया गया है।
7. सर्किल लक्सर
क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी लक्सर और खानपुर कोतवाली का पर्यवेक्षण करेंगे।
8. सर्किल भगवानपुर
क्षेत्राधिकारी सुमित पाण्डे को भगवानपुर कोतवाली और बुग्गावाला थाना सौंपा गया है।
9. सर्किल रानीपुर
क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद को रानीपुर और कनखल कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
नई सर्किल व्यवस्था लागू होने के बाद संबंधित क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग और लंबित मामलों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करनी होगी। एसएसपी के इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



