Daily Live Uttarakhand updateइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

धनतेरस पर PNB का हरिद्वार को खास तोहफा! स्वच्छता अभियान को मिलेगी रफ्तार, पंजाब नेशनल बैंक ने गंगा सभा और शांतिकुंज को भेंट किए दो वाहन…… CSR के तहत बैंक की सराहनीय पहल, स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार बनाने के संकल्प को मिलेगी मजबूती; दोनों संस्थाओं ने जताया आभार….

हरिद्वार, 6 नवंबर 2026। धनतेरस के पावन अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ने हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश की है। बैंक की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए गंगा सभा और शांतिकुंज गायत्री परिवार को एक-एक वाहन भेंट किया गया।

दोनों वाहनों को पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रमुख श्री अनुपम ने संबंधित संस्थाओं को समर्पित किया। बैंक की इस पहल से शहर में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर बैंक के अंचल प्रमुख अनुपम, उप अंचल प्रमुख अभिजित सिन्हा, हरिद्वार मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश, उप मंडल प्रमुख अविनाश, सहायक महाप्रबंधक अंकुर, एलडीएम दिनेश गुप्ता, मुख्य प्रबंधक अतुल मोहन गुप्ता, मुख्य प्रबंधक गोपाल तथा शांतिकुंज शाखा प्रबंधक आरती वर्मा सहित विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक एवं बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं गंगा सभा की ओर से अध्यक्ष नितिन गौतम एवं स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि ने सहभागिता की। शांतिकुंज गायत्री परिवार की ओर से ट्रस्टी शेफाली पांडया, व्यवस्थापक योगेंद्र गिरि एवं जगदीश लाल उपस्थित रहे।

बैंक अधिकारियों ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन, पर्यावरण संरक्षण और जनहितकारी गतिविधियों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। स्वच्छता के लिए दिए गए दोनों वाहन हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के प्रयासों को नई मजबूती देंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पंजाब नेशनल बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button