हरिद्वार BIG BREAKING: भगवानपुर में आधी रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में कुख्यात गोतस्कर छोटू का एनकाउंटर पैर में लगी गोली!
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में ऑपरेशन लंगड़ा एनकाउंटर , पुलिस की जवाबी गोली से घायल हुआ बदमाश अस्पताल में भर्ती; इलाके में पुलिस ने की कांबिंग, आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

भगवानपुर (हरिद्वार)। हरिद्वार जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के बीच देर रात भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक कुख्यात गोतस्कर के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल उसे अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए रुड़की अस्पताल पहुंचाया।
इस मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में पुलिस महकमे में हलचल मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जानकारी जुटाई। वहीं, पुलिस की टीमें आसपास के क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाकर अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी रहीं।
जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात गोतस्कर
पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान छोटू पुत्र संसार उर्फ शमशाद, निवासी ग्राम हलजोरा, थाना भगवानपुर, उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुख्यात गोतस्कर है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
घायल बदमाश को पुलिस टीम ने तत्काल अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से मुठभेड़ के घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चला रही है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का अपराधियों को सख्त संदेश
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में जनपद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। गोतस्करी, संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज की गई है।भगवानपुर की इस मुठभेड़ को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
एसपी ग्रामीण अभय प्रताप सिंह
मुठभेड़ के संबंध में एसपी ग्रामीण रुड़की, हरिद्वार अभय प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान छोटू के पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की कांबिंग जारी है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस की कांबिंग जारी है। मुठभेड़ से जुड़े अन्य पहलुओं, बदमाश के आपराधिक इतिहास और बरामदगी के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस की आधिकारिक ब्रीफिंग के बाद सामने आएगी।
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि अपराध और गोतस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।



