Daily Live Uttarakhand updateउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

उत्तराखंड BIG BREAKING: देवभूमि पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत!…. हरिद्वार में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे केंद्रीय रक्षामंत्री, विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों और संगठन की आगामी रणनीति को मिलेगी नई धार!

उत्तराखंड BIG BREAKING: देवभूमि पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत!….

हरिद्वार में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे केंद्रीय रक्षामंत्री, विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों और संगठन की आगामी रणनीति को मिलेगी नई धार!

देहरादून/हरिद्वार। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की पावन धरती पर केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना, समृद्ध लोकसंस्कृति और अदम्य शौर्य की गौरवशाली परंपरा से अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली देवभूमि उत्तराखंड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह का अनुभव, मार्गदर्शन और नेतृत्व देश के साथ-साथ संगठन के लिए भी महत्वपूर्ण है।

हरिद्वार में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में उनका सान्निध्य और मार्गदर्शन पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। बैठक को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

बैठक में संगठन की मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर मंथन होने की उम्मीद है। विशेष रूप से विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के मद्देनजर संगठन की भावी रणनीति और कार्ययोजना पर चर्चा महत्वपूर्ण रहेगी।

चुनाव-2027 की तैयारी को मिलेगी नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री के अनुभवपूर्ण मार्गदर्शन से संगठन की आगामी कार्ययोजना को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प जनसेवा, सुशासन और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करना है। इसके लिए संगठन और सरकार मिलकर निरंतर कार्य कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। ऐसे में हरिद्वार में होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को भाजपा के आगामी चुनावी रोडमैप के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब सभी की निगाहें हरिद्वार में होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं, जहां केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्रदेश संगठन की आगामी रणनीति को नई धार दे सकता है।

Related Articles

Back to top button