Daily Live Uttarakhand updateउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

धनपुरा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसी बच्ची, ग्रामीणों ने लाइन शिफ्ट कराने की मांग की

धनपुरा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसी बच्ची, ग्रामीणों ने लाइन शिफ्ट कराने की मांग की

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची झुलस गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से लाइन को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार 22 नवंबर को शाम करीब चार बजे बच्ची हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई थी। इस घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से लंबे समय से खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में 18 मई 2026 को जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रार्थना पत्र देकर लाइन शिफ्ट कराने की मांग की गई थी। इसके बाद 25 जुलाई 2026 को विद्युत वितरण उपखंड लक्सर के उपखंड अधिकारी ने भी उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया था।

विभागीय पत्र में बताया गया था कि विधायक निधि से विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य स्वीकृत है। विभाग की ओर से कार्य शुरू भी किया गया था, लेकिन एक खेत स्वामी की आपत्ति के कारण लगभग 250 मीटर का कार्य अधूरा रह गया।

पत्र में प्रस्तावित मार्ग की राजस्व विभाग से पैमाइश कराकर शेष कार्य पूरा कराने का अनुरोध किया गया था।

सामाजिक कार्यकर्ता मौ सलीम ने कहा कि हाईटेंशन लाइन से ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारियों से संयुक्त टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराने, रास्ते की पैमाइश कराने और रुके हुए लाइन शिफ्टिंग के कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है।

इस दौरान मौ सलीम, मौ मुस्तफा अंसारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं उपप्रधान सलीम अहमद, तिलक राम, नाथी राम, शमीम अहमद, नसीर, नफीस अहमद, विक्रम सिंह, रजत करवल और सुखबीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button