Daily Live Uttarakhand updateउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में 11 जगहों पर एक साथ मॉक एक्सरसाइज! भूकंप से स्कूल की छत गिरी, मलबे में दबे बच्चों को बचाने दौड़ी आपदा प्रबंधन टीम….. घबराएं नहीं, सब सुरक्षित है! आपदा प्रबंधन दिवस पर प्रशासन ने परखी तैयारियां, बाढ़, भगदड़, अग्निकांड और सड़क हादसों से निपटने का किया अभ्यास; DM मयूर दीक्षित के निर्देशन में चल रहा अभियान

हरिद्वार में 11 जगहों पर एक साथ मॉक एक्सरसाइज! भूकंप से स्कूल की छत गिरी, मलबे में दबे बच्चों को बचाने दौड़ी आपदा प्रबंधन टीम…..

घबराएं नहीं, सब सुरक्षित है! आपदा प्रबंधन दिवस पर प्रशासन ने परखी तैयारियां, बाढ़, भगदड़, अग्निकांड और सड़क हादसों से निपटने का किया अभ्यास; DM मयूर दीक्षित के निर्देशन में चल रहा अभियान

हरिद्वार, 28 नवंबर 2026। आपदा की स्थिति में प्रशासन कितना तैयार है और राहत एवं बचाव टीमें कितनी तेजी से मौके पर पहुंचती हैं, इसकी हकीकत परखने के लिए शनिवार को हरिद्वार जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जा रही है। आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर जनपद के 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ चल रहे इस अभ्यास में बाढ़, भगदड़, अग्निकांड, भूकंप और सड़क दुर्घटना जैसी आपातकालीन परिस्थितियां तैयार की गई हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित इस मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता परखना और आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करना है।

स्कूल की छत गिरने की सूचना से मचा अलर्ट

मॉक एक्सरसाइज के तहत सुबह 9:35 बजे जिला आपदा परिचालन केंद्र हरिद्वार को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद के कई क्षेत्रों में भूकंप आया है। इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज, बीएचईएल हरिद्वार में भूकंप के कारण स्कूल की छत गिरने और कुछ बच्चों के मलबे में दबे होने की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आपदा प्रबंधन टीम और संबंधित विभागों को तत्काल अलर्ट करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। इस दौरान काल्पनिक आपदा की स्थिति में बचाव दलों की प्रतिक्रिया, त्वरित कार्रवाई और आपसी तालमेल का परीक्षण किया जा रहा है।

11 स्थानों पर एक साथ परखी जा रही तैयारियां

जनपद के 11 स्थानों पर आयोजित इस अभ्यास के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि किसी वास्तविक आपदा के समय जान-माल की सुरक्षा के लिए सभी विभाग तत्परता से काम कर सकें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया केवल मॉक एक्सरसाइज है। आमजन घबराएं नहीं, सभी गतिविधियां आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button