Daily Live Uttarakhand updateउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

उत्तराखंड BIG BREAKING: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस! पौड़ी गढ़वाल के पैतृक गांव पंचूर में हुआ निधन, हरिद्वार में शनिवार को अंतिम संस्कार होने की संभावना; उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक

उत्तराखंड BIG BREAKING: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस!

पौड़ी गढ़वाल के पैतृक गांव पंचूर में हुआ निधन, हरिद्वार में शनिवार को अंतिम संस्कार होने की संभावना; उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक

पौड़ी गढ़वाल/हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से शुक्रवार को दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सावित्री देवी लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। शुक्रवार सुबह उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।

हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किए जाने की संभावना है। हालांकि अंतिम संस्कार से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और वात्सल्य जीवन की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सावित्री देवी के निधन की खबर से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button