रेड अलर्ट के चलते हरिद्वार में कल सोमवार की जनता मिलन/जन सुनवाई स्थगित,, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का फैसला, नागरिकों से अनावश्यक यात्रा न करने और सतर्क रहने की अपील,, भारी बारिश की चेतावनी के बीच सुरक्षा को प्राथमिकता, आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन से संपर्क करने की सलाह,,

रेड अलर्ट के चलते हरिद्वार में कल सोमवार की जनता मिलन/जन सुनवाई स्थगित,,
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का फैसला, नागरिकों से अनावश्यक यात्रा न करने और सतर्क रहने की अपील,,
भारी बारिश की चेतावनी के बीच सुरक्षा को प्राथमिकता, आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन से संपर्क करने की सलाह,,
हरिद्वार, 19 जुलाई 2026। मौसम विभाग द्वारा 20 जुलाई के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार, 20 जुलाई 2026 को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाले साप्ताहिक जनता मिलन/जन सुनवाई कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित स्थानों से दूर रहने की भी अपील की है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन तंत्र और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया है।
जनहित सलाह
- मौसम विभाग की चेतावनियों और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
- भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
- जलभराव, तेज बहाव वाले नालों और नदी किनारों पर जाने से परहेज करें।
- किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन की हेल्पलाइन पर तुरंत सूचना दें।
- आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थान पर रहें।



