अलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

जनता दरबार में सादगी की नई मिसाल! सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र साइकिल से पहुंचे, प्रशासनिक गलियारों में छिड़ी चर्चा,, “सरकारी गाड़ी नहीं, साइकिल से किया सफर — जनता के बीच दिया फिटनेस, पर्यावरण और ईंधन बचत का संदेश,,” “जनसुनवाई में पहुंचे अफसरों और फरियादियों की नजरें ठहरीं — हरिद्वार में प्रशासनिक कार्यशैली का बदलता अंदाज बना चर्चा का विषय”

इन्तजार रजा हरिद्वार- जनता दरबार में सादगी की नई मिसाल! सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र साइकिल से पहुंचे, प्रशासनिक गलियारों में छिड़ी चर्चा,,

“सरकारी गाड़ी नहीं, साइकिल से किया सफर — जनता के बीच दिया फिटनेस, पर्यावरण और ईंधन बचत का संदेश,,”

“जनसुनवाई में पहुंचे अफसरों और फरियादियों की नजरें ठहरीं — हरिद्वार में प्रशासनिक कार्यशैली का बदलता अंदाज बना चर्चा का विषय”

हरिद्वार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उस समय एक अलग तस्वीर देखने को मिली, जब मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. ललित नारायण मिश्र सरकारी काफिले या वाहन की बजाय साइकिल से जनता दरबार में पहुंचे। उनकी इस सादगी और अलग कार्यशैली ने न केवल कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गई।

आमतौर पर वरिष्ठ अधिकारियों के आने-जाने के साथ सरकारी वाहनों का लंबा काफिला और औपचारिकता जुड़ी रहती है, लेकिन सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने इससे अलग रास्ता अपनाकर एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की। जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने भी उनके इस कदम की सराहना की और इसे जमीन से जुड़ी सोच का उदाहरण बताया।

बताया जा रहा है कि साइकिल से पहुंचने के पीछे केवल सादगी का प्रदर्शन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और ईंधन बचत का संदेश भी शामिल है। लगातार बढ़ते प्रदूषण, ट्रैफिक और ईंधन की खपत के दौर में इस तरह की पहल लोगों के बीच नई सोच पैदा कर सकती है।

जनता दरबार में मौजूद कई लोगों के बीच यह चर्चा रही कि जब जिले के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं इस तरह की पहल करेंगे, तो इसका सकारात्मक असर आम लोगों पर भी पड़ेगा। छोटी दूरी के लिए निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी इस पहल के जरिए सामने आया।दिलचस्प बात यह रही कि जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर जनता अपनी समस्याएं लेकर पहुंची हुई थी, वहीं दूसरी ओर एक वरिष्ठ अधिकारी का सादगीपूर्ण अंदाज भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था। कई लोगों ने इसे “काम के साथ संदेश” देने वाली पहल बताया।

हरिद्वार में हाल के दिनों में प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव और जनसरोकारों से जुड़ी पहलें लगातार चर्चा में रही हैं। अब सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र की यह पहल भी उसी कड़ी में जुड़ती नजर आ रही है।लोगों का मानना है कि अगर प्रशासनिक अधिकारी जनता के बीच ऐसे व्यवहारिक संदेश लेकर आएंगे तो समाज में सकारात्मक बदलाव की नई शुरुआत हो सकती है। साइकिल से जनता दरबार पहुंचने की यह तस्वीर अब दिनभर चर्चाओं का हिस्सा बनी रही।

Related Articles

Back to top button