रुड़की बीईजी हेलीपेड पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी,, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, विकास कार्यों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

रुड़की बीईजी हेलीपेड पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,,
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी,,
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, विकास कार्यों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रविवार को बीईजी (BHEL) हेलीपेड पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिलाधिकारी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनप्रतिनिधियों तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। हेलीपेड परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले से ही सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौजूद जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया तथा अधिकारियों से जिले की विभिन्न विकास योजनाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरे समय सक्रिय रहा। अधिकारियों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। मुख्यमंत्री के विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों को लेकर भी प्रशासन और पुलिस लगातार समन्वय बनाए हुए है।



