देहरादून के सेवला कलां में मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद, मौके पर पहुंचकर बजरंग दल ने जताया विरोध… वक्फ संख्या 445 को लेकर उठे सवाल, निर्माण कार्य रोकने का आरोप; प्रशासन के आधिकारिक ब्यान का इंतजार

देहरादून के सेवला कलां में मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद, मौके पर पहुंचकर बजरंग दल ने जताया विरोध…
वक्फ संख्या 445 को लेकर उठे सवाल, निर्माण कार्य रोकने का आरोप; प्रशासन के आधिकारिक ब्यान का इंतजार
देहरादून। राजधानी देहरादून के सेवला कलां क्षेत्र में मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हंगामा किया। इस दौरान निर्माण कार्य रुकवाने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले में मस्जिद की जमीन की रजिस्ट्री और वक्फ बोर्ड में पंजीकरण को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, वक्फ संख्या 445 का दावा सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है। हालांकि, जमीन के दस्तावेजों और निर्माण की वैधता को लेकर संबंधित विभागों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी जरूरी है।
इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि किसी धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई करने का अधिकार किसके पास है। नियमानुसार ऐसे मामलों में संबंधित सरकारी विभाग और प्रशासन दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं।
अब मामले में प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। संबंधित पक्षों के बयान और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल, मामले में प्रशासन और संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।



