हरिद्वार पुलिस का एक्शन: बहादराबाद में ‘पटाखा वाली बुलेट’ पर चला शिकंजा, मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक सीज,, पुलिस को देखकर भागने लगा ‘बुलेट राजा’, लोहे के पुल पर चेकिंग के दौरान दबोचा गया,, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर अभियान जारी, अवैध मॉडिफिकेशन कराने वालों को दी सख्त चेतावनी,,

हरिद्वार पुलिस का एक्शन: बहादराबाद में ‘पटाखा वाली बुलेट’ पर चला शिकंजा, मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक सीज,,
पुलिस को देखकर भागने लगा ‘बुलेट राजा’, लोहे के पुल पर चेकिंग के दौरान दबोचा गया,,
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर अभियान जारी, अवैध मॉडिफिकेशन कराने वालों को दी सख्त चेतावनी,,
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में मॉडिफाइड एवं रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ‘पटाखा वाली बुलेट’ को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मॉडिफिकेशन कराने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
सोमवार को बहादराबाद पुलिस द्वारा लोहे के पुल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल (UK 08 AR 4675) पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
जांच के दौरान बाइक में अवैध रूप से मॉडिफाइड/रेट्रो साइलेंसर लगा मिला, जिससे तेज धमाकेदार आवाज निकल रही थी। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक आदित्य पुत्र राजकुमार सैनी, निवासी ग्राम रसूलपुर तेलीवाड़ा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार का चालान किया और बाइक को सीज कर दिया।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज वाले वाहन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कस्बा उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान एवं कांस्टेबल अवनेश राणा शामिल रहे।



