हरिद्वार में माँ मनसा देवी रोपवे 8 से 11 जुलाई तक बंद, श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना!,, नई रोप के तकनीकी परीक्षण के चलते चार दिन नहीं चलेगा उड़नखटोला, BRIDCUL की निरीक्षण समिति करेगी सुरक्षा जांच,, माँ चण्डी देवी रोपवे भी 13 से 16 जुलाई तक रहेगा बंद, दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु पहले से बना लें अपनी यात्रा योजना,,

हरिद्वार में माँ मनसा देवी रोपवे 8 से 11 जुलाई तक बंद, श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना!,,
नई रोप के तकनीकी परीक्षण के चलते चार दिन नहीं चलेगा उड़नखटोला, BRIDCUL की निरीक्षण समिति करेगी सुरक्षा जांच,,
माँ चण्डी देवी रोपवे भी 13 से 16 जुलाई तक रहेगा बंद, दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु पहले से बना लें अपनी यात्रा योजना,,
हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उषा ब्रेको लिमिटेड द्वारा संचालित माँ मनसा देवी एवं माँ चण्डी देवी रोपवे सेवा अर्धवार्षिक रखरखाव और तकनीकी परीक्षण के चलते निर्धारित तिथियों में बंद रहेगी। कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार माँ मनसा देवी उड़नखटोला 8 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक बंद रहेगा, जबकि माँ चण्डी देवी उड़नखटोला 13 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक संचालित नहीं होगा।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जून माह में माँ मनसा देवी रोपवे की नई रोप (रस्सी) बदली गई थी। इसके बाद सुरक्षा मानकों के अनुरूप 10 जुलाई 2026 को BRIDCUL द्वारा नामित निरीक्षण समिति रोपवे का विस्तृत तकनीकी परीक्षण करेगी। परीक्षण पूरा होने और सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद ही रोपवे का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।
उषा ब्रेको लिमिटेड के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह रखरखाव और तकनीकी परीक्षण यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जा रहा है।
हरिद्वार प्रशासन और रोपवे प्रबंधन ने भी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि में रोपवे सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी, इसलिए दर्शन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें या यात्रा कार्यक्रम तदनुसार तय करें।



