हरिद्वार में फरार वारंटियों पर रानीपुर पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 4 वारंटी आरोपी दबोचे,, ‘ऑपरेशन प्रहार’ से अपराधियों में मचा खौफ, पुलिस की लगातार दबिशों से कई वारंटी कोर्ट में कर रहे सरेंडर,, एसएसपी के सख्त निर्देश पर जनपद और गैर जनपद में चला अभियान, गिरफ्तार सभी वारंटियों को न्यायालय में किया जा रहा पेश,,
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक चरण सिंह (चौकी प्रभारी गैस प्लांट), उपनिरीक्षक राहुल थापा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी, कांस्टेबल करम तोमर, कांस्टेबल अजय कुमार तथा कांस्टेबल नरेंद्र राणा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हरिद्वार में फरार वारंटियों पर रानीपुर पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 4 वारंटी आरोपी दबोचे,,
‘ऑपरेशन प्रहार’ से अपराधियों में मचा खौफ, पुलिस की लगातार दबिशों से कई वारंटी कोर्ट में कर रहे सरेंडर,,
एसएसपी के सख्त निर्देश पर जनपद और गैर जनपद में चला अभियान, गिरफ्तार सभी वारंटियों को न्यायालय में किया जा रहा पेश,,
हरिद्वार, 8 जुलाई। हरिद्वार पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार अपराधियों पर भारी पड़ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए महज दो दिनों के भीतर चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि लगातार पड़ रही दबिशों के चलते कई आरोपी स्वयं न्यायालय में सरेंडर करने को मजबूर हो रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने 7 और 8 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटों का सफलतापूर्वक तामील कराया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद ही नहीं बल्कि गैर जनपदों में भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर उन्हें कानून के शिकंजे में लिया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उमेश कुमार उर्फ कालू पुत्र धर्मपाल निवासी संजय नगर टिबड़ी, कोतवाली रानीपुर को धारा 323, 504 और 506 भारतीय न्याय संहिता (पूर्व भादवि प्रकरण) से संबंधित वाद में गिरफ्तार किया। इसी मुकदमे में वांछित विकास पुत्र कुंवरपाल निवासी संजय नगर टिबड़ी को भी दबोच लिया गया।
इसके अलावा पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में फरार चल रहे अशरफ पुत्र असलम निवासी ग्राम सलेमपुर तथा मेहताब उर्फ बल्लू पुत्र सुक्खा निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे और वे लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे।
रानीपुर पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद फरार रहने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार ऐसे आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक चरण सिंह (चौकी प्रभारी गैस प्लांट), उपनिरीक्षक राहुल थापा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी, कांस्टेबल करम तोमर, कांस्टेबल अजय कुमार तथा कांस्टेबल नरेंद्र राणा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
हरिद्वार पुलिस का संदेश साफ है कि कानून से भागने वालों की अब खैर नहीं। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत फरार वारंटियों और अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों को हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।



