अपीलअलर्टउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंकांवड़ यात्रा 2026

कांवड़ियों की भीड़ के आगे टली जनसुनवाई, 10 अगस्त का जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित,, हरिद्वार में डाक कांवड़ियों का भारी दबाव, हरकी पैड़ी से लेकर प्रमुख मार्गों तक उमड़ा जनसैलाब; आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का फैसला,, लाखों शिवभक्तों की आवाजाही के बीच आवागमन सुचारु रखने पर जोर, कांवड़ मेला व्यवस्था में जुटा प्रशासन

कांवड़ियों की भीड़ के आगे टली जनसुनवाई, 10 अगस्त का जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित,,

हरिद्वार में डाक कांवड़ियों का भारी दबाव, हरकी पैड़ी से लेकर प्रमुख मार्गों तक उमड़ा जनसैलाब; आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का फैसला,,

लाखों शिवभक्तों की आवाजाही के बीच आवागमन सुचारु रखने पर जोर, कांवड़ मेला व्यवस्था में जुटा प्रशासन

हरिद्वार, 09 अगस्त 2026। हरिद्वार में डाक कांवड़ यात्रा के अंतिम दौर में उमड़ रही लाखों की भीड़ के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को प्रस्तावित जनता मिलन/जनसुनवाई कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय कांवड़ियों की भारी भीड़ और शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए लिया है।

इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हरकी पैड़ी और आसपास के प्रमुख गंगा घाटों के साथ-साथ कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी हुई है। डाक कांवड़ियों की लगातार बढ़ती आवाजाही के कारण शहर के प्रमुख सड़क मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया है।

आमजन की सुरक्षा और सुगम आवागमन प्राथमिकता

जिला प्रशासन के अनुसार वर्तमान परिस्थितियों में आमजन की सुरक्षा और लोगों के सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया गया है। प्रशासन का मानना है कि भारी कांवड़ भीड़ के बीच जनसुनवाई में आने वाले लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर निगरानी रख रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी संख्या कांवड़ मेला व्यवस्थाओं में तैनात है।

कांवड़ मेला समाप्ति के बाद जारी होगी नई तिथि

जनता मिलन/जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित किए जाने के बाद अब इसकी अगली तिथि प्रशासन की ओर से बाद में निर्धारित की जाएगी। नई तिथि की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी यातायात एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई है।

Related Articles

Back to top button