उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंकांवड़ यात्रा 2026

हरिद्वार से अब तक 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना,, कांवड़ यात्रा-2026 निर्विघ्न संपन्न, अंतिम दिन 36.62 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल

हरिद्वार से अब तक 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना,,

कांवड़ यात्रा-2026 निर्विघ्न संपन्न, अंतिम दिन 36.62 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल

हरिद्वार, 11 अगस्त 2026।
धार्मिक नगरी हरिद्वार में करोड़ों शिवभक्तों की आस्था और भारी भीड़ के बीच कांवड़ यात्रा-2026 निर्विघ्न, सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। कांवड़ मेले के अंतिम दिन भी हरिद्वार में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 36 लाख 62 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों और कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शिवभक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर गंगाजल भरा और अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। पूरे कांवड़ मेला क्षेत्र में लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे।

4.80 करोड़ से अधिक शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल

मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर अंतिम दिन तक कुल 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं।

इतनी बड़ी संख्या में शिवभक्तों के हरिद्वार पहुंचने के बावजूद प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। अंतिम दिन भी पुलिस और प्रशासन की टीमें प्रमुख मार्गों, घाटों और कांवड़ पटरी पर लगातार मुस्तैद रहीं।

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से लगातार स्थिति पर नजर रखी गई। करोड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी वाला यह विशाल धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होना प्रशासन और पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button