Daily Live Uttarakhand updateइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

भगवानपुर फ्लाईओवर के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, गुमशुदा अकील के रूप में हुई पहचान,, 6 अगस्त को मिला था अज्ञात शव, मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से किया गया संपर्क; पत्नी और पड़ोसियों ने फोटो देखकर की पहचान,, 48 वर्षीय अकील की गुमशुदगी की रिपोर्ट कलियर थाने में दर्ज थी, पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को दी सूचना

भगवानपुर फ्लाईओवर के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, गुमशुदा अकील के रूप में हुई पहचान,,

6 अगस्त को मिला था अज्ञात शव, मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से किया गया संपर्क; पत्नी और पड़ोसियों ने फोटो देखकर की पहचान,,

48 वर्षीय अकील की गुमशुदगी की रिपोर्ट कलियर थाने में दर्ज थी, पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को दी सूचना

हरिद्वार/भगवानपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास मिले अज्ञात शव की आखिरकार शिनाख्त हो गई है। पुलिस के अनुसार शव की पहचान करीब 48 वर्षीय अकील के रूप में हुई है। अकील की गुमशुदगी पहले से थाना कलियर में दर्ज थी। शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को 6 अगस्त 2026 को भगवानपुर क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और पहचान के प्रयास शुरू किए। शव की पहचान के लिए फोटो एवं अन्य जानकारी के माध्यम से संभावित परिजनों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क किए जाने के बाद जनपद हरिद्वार में प्रचलित अज्ञात शव शिनाक्त टीम के द्वारा फोटोग्राफ भेजे गए। इसके बाद परिजनों और पड़ोसियों ने फोटो देखकर शव की पहचान अकील निवासी विकास नगर, कानपुर कैंट, बिहार के रूप में की।

बताया गया कि अकील के लापता होने के संबंध में थाना कलियर में पहले ही गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उनकी गुमशुदगी 11 अगस्त 2026 को थाना कलियर में दर्ज की गई थी। पुलिस अब गुमशुदगी और शव बरामद होने की परिस्थितियों के बीच संबंध की जांच कर रही है।

शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लिए यह घटना बेहद दुखद और चौंकाने वाली है। पुलिस द्वारा शव की बरामदगी की परिस्थितियों, मौत के कारण तथा अकील के भगवानपुर क्षेत्र तक पहुंचने के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों की ओर से भी पुलिस से पूरे मामले की गहन जांच की मांग की जा रही है।टीम में निम्न अधिकारी कर्मचारी गण शामिल रहे
1-प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला
2- उप निरीक्षक नंदकिशोर
3- हेड कांस्टेबल खीम सिंह बिष्ट
4- कांस्टेबल अजयराज सिंह रावत

Related Articles

Back to top button