धर्मनगरी हरिद्वार में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप! बकरीद पर गोवंश को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन,, “सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश पड़ी भारी” — वायरल वीडियो सामने आते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया,, “धार्मिक सौहार्द से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!” — एसएसपी का सख्त संदेश, भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर

इन्तजार रजा हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप! बकरीद पर गोवंश को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन,,
“सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश पड़ी भारी” — वायरल वीडियो सामने आते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया,,
“धार्मिक सौहार्द से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!” — एसएसपी का सख्त संदेश, भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर
धर्मनगरी हरिद्वार में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने अचानक हलचल बढ़ा दी। वायरल वीडियो में एक युवक बकरीद के मौके पर गोवंश को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखाई दिया, जिसके सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलते ही लोगों के बीच नाराजगी और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने बिना देर किए तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जीशान पुत्र अब्दुल करीम निवासी घोसियान मोहल्ला, ज्वालापुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए युवक को पूछताछ के लिए अपने कब्जे में लिया।
सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ के दौरान युवक ने अपने बयान पर खेद जताया और माफी मांगी। हालांकि पुलिस का साफ कहना है कि सोशल मीडिया कोई ऐसा मंच नहीं है जहां कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करने वाली या माहौल खराब करने वाली टिप्पणी कर बच सकता है।
हरिद्वार पुलिस ने इस मामले के जरिए साफ संकेत दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में भड़काऊ या संवेदनशील बयान देना अब भारी पड़ सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धर्मनगरी की शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा।
एसएसपी हरिद्वार ने भी सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा कि धार्मिक सद्भावना को प्रभावित करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। जो लोग समाज में तनाव पैदा करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, उन्हें कानून का सीधा सामना करना पड़ेगा।
फिलहाल इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत के दौर में शब्दों की जिम्मेदारी कितनी महत्वपूर्ण हो गई है। धर्मनगरी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है और संवेदनशील मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।



